फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   boy friend list of deepika padukone

कपडों की तरह दीपिका ने बदले प्रेमी, ये रही लिस्ट

Tue, 20 May 2014 01:44 PM IST
Updated Tue, 20 May 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
boy friend list of deepika padukone

दीपिका पादुकोन के अफेयर्स की शुरुआत उनके मॉडलिंग कैरियर से होती है। जब दीपिका मॉडलिंग कर रहीं थीं तो वह निहार पांड्या नाम के लड़के के साथ गहरे अफेयर में थीं।

विज्ञापन


जब दीपिका ने अपनी रुचि मॉडलिंग की तरफ कम और ऐक्टिंग स्कूल की तरफ बढ़ाई तो यह अफेयर धीमे-धीमे खत्म हो गया।

फिर जिंदगी में आए युवराज

boy friend list of deepika padukone
अफेयर का यह दौर दीपिका की पहली फिल्‍म ओम शांति ओम के रिलीज के बाद का है। ओम शांति ओम हिट हुई और दीपिका पादुकोन चर्चाओं में आईं।

इस समय दीपिका का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ा। लेकिन दीपिका युवराज के साथ जितनी तेजी के साथ आईं उनका ब्रेकअप भी उतनी ही तेजी के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर के साथ लंबा अफेयर

boy friend list of deepika padukone

दीपिका पादुकोन का सबसे गहरा अफेयर रणबीर कपूर के साथ हुआ। बचना ऐ हसीनों फिल्म के जरिए दीपिका, रणबीर के करीब आईँ। यह दीपिका की जिंदगी का सबसे गहरा अफेयर था।

चर्चाएं इनकी शादी की भी होने लगीं। तभी यह अफेयर अचानक खत्म हो गया। कहा जाता है कि फिल्म ये जवानी है दीवानी के दौरान दीपिका एक बार फिर रणबीर के करीब आईं। लेकिन बनीं न रह सकीं।

विज्ञापन

माल्या के बेटे से करीबी

boy friend list of deepika padukone

रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका का नाम कारोबार विजय माल्या के बेटे सिद्घार्थ माल्या के साथ जुड़ा। यह अफेयर इतना गहरा हो गया था कि दीपिका सार्वजनिक तौर पर सिद्घार्थ के साथ घूमने लगी थीं।

कहा तो यह भी गया कि सिद्घार्थ ने दीपिका को एक फ्लैट गिफ्ट किया है। दीपिका ने इस बात का खंडन किया और वह धीरे-धीरे इस अफेयर से भी अलग हो गईं।

और आखिरी अफेयर रणवीर सिंह के साथ

boy friend list of deepika padukone

दीपिका पादुकोन अभी तक रणवीर सिंह के साथ अफेयर में रहीं हैं। यह अफेयर इतना गहरा था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दीपिका के घर रणबीर सिंह कई बार रात में रहे।

रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों में मोहब्बत परवान चढ़ी। अब रणवीर सिंह की तरफ से बयान आ गया है कि उनका अब दीपिका पादुकोन से कोई वास्ता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed