फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office report of 2 states

कई रिकॉर्ड बनाने की तरफ बढ़ी '2 स्टेट्स'

Tue, 29 Apr 2014 08:11 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
box office report of 2 states

अर्जुन कपूर-आलिया भट्ट अभिनीत '2 स्टेट्स' ने प्रदर्शन के दूसरे सप्ताह भी दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचना जारी रखा है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन


इधर, बीते शुक्रवार प्रदर्शित हुई कंगना रनौत की 'रिवॉल्वर रानी' का जलवा भी बरकरार है। लेकिन इसके साथ ही आई 'सम्राट एंड कंपनी' और सुभाष घई की बहुप्रतीक्षित 'कांची' ठीक से खाता नहीं खोल पाए हैं।

विज्ञापन

रिवॉल्वर रानी से भी बेहतर

box office report of 2 states

मल्टीमीडिया कंबाइंस के राजेश थडानी ने आईएएनएस को बताया, "2 स्टे्टस' अब भी सबसे बढ़िया कारोबार कर रही है, 'रिवॉल्वर रानी' बेहतरीन साबित हो रही है। इसने दो दिनों में 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'कांची' ने 1.25 करोड़ कमाए हैं और 'सम्राट एंड कंपनी' मुश्किल से 50 लाख जुटा पाई है।"

कंगना की 'रिवाल्वर रानी' अपने साथ की दो फिल्मों से बेहतर रही है, लेकिन कंगना की पिछली फिल्म 'क्वीन' के मुकाबले यह काफी पीछे है।

प्रचार की कमी थी वजह

box office report of 2 states

थडानी ने कहा, "रिवाल्वर रानी' के बारे में उतनी चर्चा नहीं हुई। इसमें गाने भी अच्छे नहीं हैं और फिल्म का ठीक ढंग से प्रचार भी नहीं हुआ।"

फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया द्वारा बी ग्रेड मनोरंजन करार दी गई फिल्म में कंगना को महिला गैंग्स्टर के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो फिल्म में नायक की तरह दिखाई देने की कोशिश करती हैं।

रहस्य रोमांच 'सम्राट एंड कंपनी' में अभिनेता राजीव खंडेलवाल जासूस की भूमिका में हैं, जबकि महिला प्रधान 'कांची' सुभाष घई छह साल बाद लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed