Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Box Office Collection Ramayana Nears 1800 Crore Worldwide Beats Baahubali 2

बॉक्स ऑफिस: 24 दिन बाद भी 'रामायण' का जलवा बरकरार, 1800 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म; जानें शनिवार का कलेक्शन

Sat, 28 Nov 2026 06:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 28 Nov 2026 06:48 PM IST
सार

  • Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 
  • फिल्म ने कमाई के मामले में अब 'बाहुबली 2' को भी पीछे छोड़ दिया है।
  • जानिए फिल्म ने आज शनिवार को कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Box Office Collection Ramayana Nears 1800 Crore Worldwide Beats Baahubali 2
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारे नजर आए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाती नजर आ रही है। जानिए फिल्म के 24वें दिन का कलेक्शन।
विज्ञापन


रामायण का जलवा बरकरार
फिल्म 'रामायण' की कमाई में 24वें दिन भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। ट्रे़ड साइट सेकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 24वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 9.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 1,205.84 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन


वहीं, अब तक इसका कुल इंडिया नेट कलेक्शन 1,009.65 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,790.10 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के अंतिम भारतीय बॉक्स ऑफिस आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा फिल्म ने शुक्रवार रात को दुनियाभर में कमाई के मामले में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म अब तीसरे नंबर पर आ गई है। इससे आगे अब बस 'धुरंधर 2' और 'दंगल' है।
Trending Videos

Box Office Collection Ramayana Nears 1800 Crore Worldwide Beats Baahubali 2
फिल्म गन मास्टर जी9 और ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से टक्कर
रामायण के अलावा शुक्रवार को आयुष्मान और शरवरी की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' भी रिलीज हो गई है। हालांकि दोनों फिल्में दमदार शुरुआत नहीं कर पाई हैं। आज शनिवार को 'गनमास्टर जी9' ने 2.46 करोड़, तो वहीं 'ये प्रेम मोल लिया' ने 3.47 करोड़ की कमाई की है। नई फिल्मों के मुकाबले 'रामायण' काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। 

NOTE - इन सभी फिल्मों की कमाई के अंतिम बॉक्स ऑफिस आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।

Box Office Collection Ramayana Nears 1800 Crore Worldwide Beats Baahubali 2
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'रामायण' के बारे में 
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।

इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें- नमित मल्होत्रा: 'सही समय आने पर...', क्या 'रामायण' पर बनेगा GTA जैसा वीडियो गेम? नमित मल्होत्रा ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed