{"_id":"c643ac92-7413-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"box-office-collection-of-special-26-and-abcd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाई के मामले में 'एबीसीडी' से आगे रही 'स्पेशल 26'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमाई के मामले में 'एबीसीडी' से आगे रही 'स्पेशल 26'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Feb 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज पांडेय निर्देशित फिल्म 'स्पेशल 26' ने अच्छी ओपनिंग की है। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में 16 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। यह फिल्म रीमो डिसूजा निर्देशित फिल्म 'एबीसीडी' पर भारी पड़ी है। 'एबीसीडी' ने शुरुआती दो दिनों में 12 करोड़ रूपए कमाए हैं।
विज्ञापन
इस शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों ही फिल्मों 'स्पेशल 26' और 'एबीसीडी' ने औसत से बेहतर कारोबार किया है। इन दोनों ही फिल्मों को उम्मीद के अनुरूप ओपनिंग मिली है। भारत में 'स्पेशल 26' ने शुक्रवार को 7 करोड़ का बिजनेस किया जबकि शनिवार को 9 करोड़ का बिजनेस किया। कुल मिलाकर शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने कुल 16 करोड़ का बिजनेस किया है। मल्टीप्लेक्सों में फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यूके में फिल्म ने शुक्रवार को 25,964 अमेरिकन डॉलर का और शनिवार को 44,959 डॉलर का बिजनेस किया है। कुल मिलाकर दो दिनों में यूके में फिल्म ने 59.96 लाख का बिजनेस किया है।
विज्ञापन
भारत में 'एबीसीडी' ने शुक्रवार को कुल 5.5 करोड़ का बिजनेस किया। शनिवार को कमाए गए 6.5 करोड़ को मिलाकर दो दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 12 करोड़ का बिजनेस किया है। ऑस्ट्रेलिया में एबीसीडी ने कुल 10.17 लाख की कमाई की है और न्यूजीलैंड में दो दिनों में कुल 3.45 लाख की कमाई की है। कमाई के मामले में यह फिल्म 'स्पेशल 26' से थोड़ा ही पीछे रह गयी है। रीमो डीसूजा निर्देशित इस फिल्म में प्रभु देवा और केके मेनन की मुख्य भूमिकाएं हैं।
विज्ञापन