{"_id":"f1f4fb7f4cdcc172e75f3838dbeb255f","slug":"box-office-collection-of-gunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 'गुंडे' ने पहले दिन कमाए कितने?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए 'गुंडे' ने पहले दिन कमाए कितने?
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Sat, 15 Feb 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
इस शुक्रवार सितारों से सजी फिल्म 'गुंडे' रिलीज हुई। यह तो जानिए फिल्म की ओपनिंग कैसी रही?
विज्ञापन
यशराज बैनर की फिल्म गुंडे रिलीज के पहले दिन ठीक-ठाक कारोबार करने में सफल रही है। अली जाफर निर्देशित इस फिल्म ने भारत में लगभग 15 करोड़ कमाए हैं।
चूंकि इस फिल्म के साथ और कोई फिल्म नहीं है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपने पहले वीकेंड में 50 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है।
गुंडे फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म में नायिका के रूप में प्रियंका चोपड़ा नजर आईं। इरफान खान भी इस फिल्म में एक खास भूमिका में थे।
पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म हंसी तो फंसी ठीक ठाक कारोबार करने में सफल रही है। फिल्म ने एक सप्ताह पूरा करने के बाद लगभग 27 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
विज्ञापन