फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   box office collection of bahubali 2

बस एक दिन और 'बाहुबली 2' हो जाएगी 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म

Thu, 04 May 2017 12:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 04 May 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
box office collection of bahubali 2
'बाहुबली 2'
'बाहुबली 2' की कमाई से बॉक्स आफिस गर्माता जा रहा है। महज 6 दिनों में फिल्म 800 करोड़ का आकड़ा छू लेगी। फिल्म की भारत में कमाई की बात करें तो अभी तक इस फिल्म ने यहां 495 की कमाई कर ली है। हालांकि अभी वर्ल्ड वाइड बॉक्स आफिस के आड़े आने बाकी हैं लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ये आकड़ें लगभग 800 करोड़ को पार करने वाले हैं। लेटेस्ट आकड़ो के अनुसार बताया जा रहा है कि 785 करोड़ की कमाई फिल्म हासिल कर चुकी है। 
विज्ञापन

 


लगातार अपने सस्पेंस को लेकर दर्शकों में लोकप्रिय हुई इस फिल्म की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बुधवार को इस फिल्म को शो की 95 प्रतिशत सीटें भरी रहीं। बुधवार को फिल्म का भारत में कलेक्शन 35 करोड़ दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा कलेक्शन फिल्म का हिंदी वर्जन कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह फिल्म अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म के इन रिकॉर्ड्स के साथ फिल्म के लीड एक्टर प्रभास के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। बताते चलें कि मैड तुसाद म्यूजियम में प्रभास के वैक्स स्टैचू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अब ये तो साफ है कि वो दिन दूर नहीं जब 'बाहुबली 2' भी 1000 करोड़ की फिल्मों के क्लब में शामिल हो जाएगी।  

इसे भी पढ़ें- बाहुबली 2' देखने के बाद इस हीरोइन के पैरों तले खिसक गई जमीन, सामने आया ऐसा सच

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed