{"_id":"58ce5f3f4f1c1be6431a1282","slug":"machine-remains-stagnant-on-box-office-while-badrinath-ki-dhulaniya-makes-new-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर 'मशीन' रही फिकी, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर 'मशीन' रही फिकी, 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने बनाया नया रिकॉर्ड
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Mar 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्बास मस्तान की फिल्म 'मशीन' अभी तक बॉलीवुड में कोई धमाल नहीं मचा सकी है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी कमाई फिकी ही रही। बता दें रीलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 60 लाख की कमाई की, दूसरे दिन ये कमाई और कम होकर 55 लाख पर फिसल गई।
बता दें ये फिल्म अब्बास मस्तान के बेटे मुस्तफा की डेब्यू फिल्म है। लेकिन इस फिल्म की अभिनेत्री कायरा आडवानी इससे पहले 'फुगली' और 'एमएस धोनी' फिल्म में काम कर चुकीं हैं। अभी तक इस फिल्म ने भारत में मात्र 1.15 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म 'मशीन' ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ठंडी रही बल्की फिल्म के रिव्यू भी कुछ खास वाहवाही नहीं बटोर सके। पहली ही फिल्म का ऐसा प्रदर्शन कहीं मुस्तफा के करियर पर प्रभाव ना डाल दें।
वहीं दूसरी ओर शशांक खेतान की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने बॉक्स आफिस पर धूम मचा रखी है, साथ ही इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये फिल्म वरूण धवन और आलिया भट्ट की अब तक की सबसे हिट फिल्म बन गई है। इससे पहले ये जोड़ी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया' में धमाल मचा चुकी है।
विज्ञापन
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस जोड़ी ने अब तक की अपनी सबसे हिट फिल्म बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। फिल्म क्रिटिक भी इस फिल्म की तारीफ करते दिख रहें हैं।

The well-deserved success of #BadrinathKiDulhania gives the industry ample reasons to cheer, but the string of flops play spoilsport...
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 19, 2017