सोनू निगम ने सनी देओल को लगाया गले, एक्टर ने जवानों के साथ किया डांस; देखें 'बॉर्डर 2' के इवेंट की झलकियां
Border 2 Song Ghar Kab Aaoge Launch Event Videos: 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' गाने के वीडियो को लॉन्च किया गया। इस दौरान अहान शेट्टी ने मंच पर आते ही सनी देओल के पैर छुए। वहीं सोनू निगम ने भी मंच पर आते ही सनी को गले लगा लिया।
विस्तार
सनी देओल ने जवानों के साथ किया डांस
कार्यक्रम में सनी देओल बीएसएफ के जवानों के साथ डांस करते हुए भी नजर आए। इस दौरान सनी काफी भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
View this post on Instagram
मंच पर सोनू निगम ने गाया गाना
मंच पर सभी की मौजूदगी में सोनू निगम ने इसी गाने को गाकर माहौल पूरी तरह से इमोशनल कर दिया।
इस लॉन्च इवेंट में मंच पर पहुंचते ही अहान शेट्टी ने सनी देओल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। यह सीन सिर्फ कैमरों में कैद हुआ, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी उतर गया। इसके अलावा सनी देओल को सोनू निगम ने गले लगाया। इवेंट में बीएसएफ के जवानों के अलावा उनके परिवार भी मौजूद थे।
View this post on Instagram
सोनू निगम ने सनी देओल को लगाया गले
इवेंट के दौरान जब सोनू की एंट्री हुई तो उन्होंने मंच पर आते ही सनी पाजी को गले लगाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
इस कार्यक्रम में वरुण धवन, सनी देओल और अहान शेट्टी ने जीप से एंट्री की।
पापा को याद कर इमोशनल हुए सनी
इवेंट से सनी देओल का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो पिता धर्मेंद्र को याद करते हुए नजर आए।