फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Boney Kapoor silver utensils worth 39 lakhs in BMW seized in Karnataka by Election Commission of India

Boney Kapoor: कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए 39 लाख के चांदी के बर्तन, बोनी कपूर का नाम आया सामने

Sat, 08 Apr 2023 09:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Apr 2023 09:22 PM IST
सार

कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जांच के दौरान लाखों के चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। इस मामले की पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये सभी बर्तन बोनी कपूर के परिवार के हैं।

विज्ञापन
Boney Kapoor silver utensils worth 39 lakhs in BMW seized in Karnataka by Election Commission of India
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार चर्चा में आने का कारण उनकी फिल्म नहीं, बल्कि पुलिस केस है। दरअसल, हाल ही में कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जांच के दौरान लाखों के चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। इस मामले की पूछताछ के दौरान अधिकारियों को पता चला है कि ये सभी बर्तन बोनी के परिवार के हैं। पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू कार से 66 किलोग्राम चांदी के बर्तन जब्त किए, जिनकी कीमत कुल 39 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

Boney Kapoor silver utensils worth 39 lakhs in BMW seized in Karnataka by Election Commission of India
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन चांदी के बर्तनों को बिना किसी दस्तावेज के चेन्नई से मुंबई ले जाया जा रहा था। बीते शुक्रवार को हेब्बल में एक टोल पर दावणगेरे के पास चेकपोस्ट पर जांच के दौरान इन्हें रोका गया और इनसे जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो वह उपलब्ध नहीं कराए गए। ईसीआई के अधिकारियों ने पाया कि चांदी के सभी बर्तन पांच बक्सों में रखे हुए थे, जिसके बाद यह बताया गया कि ये बर्तन बोनी कपूर के हैं।

Bollywood Stars: बॉलीवुड के ये सितारे नहीं करना चाहते बच्चा, लिस्ट में विद्या से लेकर जॉन तक का नाम शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

Boney Kapoor silver utensils worth 39 lakhs in BMW seized in Karnataka by Election Commission of India
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जा रहा है कि इन बर्तनों में चांदी के कटोरे, चांदी के पानी के मग, चांदी की चम्मच और चांदी की प्लेट शामिल हैं। गाड़ी में मौजूद ड्राइवर सुल्तान खान और अन्य यात्री हरि सिंह से पूछताछ के बाद इन बर्तनों को जब्त किया गया। पुलिस की पूछताछ के बाद हरि सिंह ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि चांदी का सामान फिल्म निर्माता के परिवार का है, जिसके बाद हरी सिंह के खिलाफ दावणगेरे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया है।

Bollywood: फिल्मों में बोल्ड सीन देने में जरा भी नहीं हिचकिचाईं ये पाकिस्तानी हसीनाएं, सारी हदें की पार

विज्ञापन

Boney Kapoor silver utensils worth 39 lakhs in BMW seized in Karnataka by Election Commission of India
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जांच के दौरान पता चला कि यह कार बेव्यू प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर्ड है, जिन्हें बोनी कपूर चलाते हैं। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है। कथित तौर पर यह बर्तन बोनी परिवार के बताए जा रहे हैं, इसमें कितनी सच्चाई है यह जानने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhumi Pednekar: ब्लैक शाइनी ड्रेस पहनने पर यूजर्स ने उड़ाया भूमि का मजाक, बोले- क्या पॉलिथिन पहनकर आ गई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed