{"_id":"59338ddd4f1c1b3655bda8d5","slug":"boney-kapoor-on-pakistani-actors-adnan-siddiqui-and-sajal-ali-s-contribution-to-sridevi-upcoming-mom","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मॉम' में पाक कलाकारों का काम सराहनीय: बोनी कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मॉम' में पाक कलाकारों का काम सराहनीय: बोनी कपूर
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 04 Jun 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की आने वाली फिल्म 'मॉम' में दो पाकिस्तानी कलाकार है अदनान सिद्दीकी और सजल अली। हाल ही में प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने इन पाकिस्तानी कलाकारों के काम की तारीफ की। बोनी कपूर ने उनके काम और हुनर की तारीफ करते हुए कहा कि 'हमारे पास दो टेलेंटिड कलाकार हैं सजल और अदनान, फिलहाल वो हमारे साथ फिल्म के प्रमोशन के लिए में शामिल नहीं हैं लेकिन फिल्म में उन्होंने बेहद सराहनीय काम किया है।' इसके साथ ही बोनी कपूर ने भी बताया कि टीम उन्हें याद कर रही है।
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसी मौके पर बोनी कपूर ने ये बातें कही हैं। इस फिल्म में बोनी कपूर की पत्नी श्रीदेवी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस बातचीत के दौरान बोनी कपूर ने श्रीदेवी को अपनी मुस्कराहट की वजह भी बताया।
ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है। श्रीदेवी के साथ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले हैं। 'मॉम' फिल्म में श्रीदेवी एक मां के रोल में नजर आएंगी। इससे पहले श्रीदेवी 'इंग्लिश-विंग्लिश' में भी मां का किरदार निभा चुकी हैं। इस फिल्म से श्रीदेवी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।