{"_id":"6745ec9c575051479b056875","slug":"bomb-blast-in-rapper-badshah-restaurant-is-there-any-connection-with-lawrence-bishnoi-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badshah: रैपर बादशाह के रेस्तरां में हुआ बम धमाका, लॉरेंस बिश्नोई से है कनेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badshah: रैपर बादशाह के रेस्तरां में हुआ बम धमाका, लॉरेंस बिश्नोई से है कनेक्शन?
Tue, 26 Nov 2024 09:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 Nov 2024 09:36 PM IST
सार
बॉलीवुड रैपर बादशाह के रेस्तरां चंडीगढ़ में बम ब्लास्ट हुआ। इसकी जिम्मेदारी गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने ली है।
विज्ञापन
बादशाह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ badboyshah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 नवंबर को चंडीगढ़ के 26 सेक्टर में जिस जगह पर बम ब्लास्ट हुआ है, वहां रेस्तरां और सेविले बार और लाउंज के मालिक रैपर बादशाह हैं। अधिकारियों की मानें तो विस्फोट मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों द्वारा फेंके गए कम तीव्रता वाले उपकरण से हुआ था।
विज्ञापन
गोल्डी बरार और रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा, जो लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से संबंध रखते हैं। दोनों ने इस मामले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्लब मालिकों से जबरन वसूली की मांग की थी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने विस्फोट को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है। इससे लॉरेंस बिश्नोई के कनेक्शन को लेकर बात की जा रही है।

- फोटो : इंस्टाग्राम
चंडीगढ़ में हुआ ये हादसा
पुलिस की मानें तो विस्फोट देओरा के बाहर हुआ, जो रैपर बादशाह के बार और लाउंज के पास है। विस्फोट से संपत्तियों को कुछ नुकसान हुआ, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। विस्फोट दोपहर करीब 2.30 बजे के बीच हुआ। इससे संपत्तियों को मामूली नुकसान हुआ है। चंडीगढ़ फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ बम का पता लगाने वाले दस्तों को सबूत इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया।

अब बादशाह ने मांगी माफी
हाल ही में बादशाह ने ‘एमटीवी हसल 4’ में बतौर गेस्ट शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रैपर डिवाइन और मुंबई हिप-हॉप को लेकर कमेंट किया। बादशाह को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगी और मुंबई हिप-हॉप को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए अन्य रैपर्स को भी श्रेय दिया है। वहीं, जब एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "चलो बादशाह भई अकेले तो नहीं हुआ है बॉम्बे हिप-हॉप बड़ा," तो बादशाह ने जवाब दिया, "सॉरी यार, फ्लो में निकल गया था। बेशक नैजी, एमीवे, काम भारी, डी इविल और उन सभी ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।"