फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood superstar Amitabh Bachchan in dilemma over attending IND vs AUS World Cup 2023 finals see his post

Amitabh Bachchan: विश्व कप फाइनल को लेकर असमंजस में अमिताभ बच्चन, सोशल मीडिया पर पूछा- जाऊं या न जाऊं?

Fri, 17 Nov 2023 01:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 17 Nov 2023 01:25 PM IST
सार

अमिताभ को हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गणपत' में देखा गया था। वह अगली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bollywood superstar Amitabh Bachchan in dilemma over attending IND vs AUS World Cup 2023 finals see his post
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनय के साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अक्सर वे फैंस से सवाल जवाब करते हुए नजर आते हैं। इस समय वे इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि उन्हें भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप 2023 फाइनल में शामिल होना चाहिए या नहीं। बुधवार को टीम इंडिया के क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित करने के बाद, अमिताभ ने मजाक में कहा कि वह भारत की जीत के पीछे का कारण हो सकते हैं। दरअसल, उनका मानना है कि जब भी वे मैच नहीं देखते तब भारतीय टीम जीतती है।

विज्ञापन

KWK 8: आलिया भट्ट ने अपने बारे में लोगों की गलतफहमियों पर किया खुलासा, कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन

दुविधा में बिग बी

मैच के बाद अमिताभ ने एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट भी किया था। उन्होंने लिखा था, "जब मैं नहीं देखता तो हम जीतते हैं।" अब अभिनेता दुविधा में हैं कि क्या उन्हें रविवार को विश्व कप फाइनल देखना चाहिए या नहीं, क्योंकि पिछली बार जब उन्होंने मैच नहीं देखा था, तो भारत जीत गया था। एक्स पर बताते हुए शुक्रवार को अमिताभ ने हिंदी में लिखा, "अब सोच रहा हूं, जाऊं कि ना जाऊं।"

19 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर विश्व कप का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उनके पिछले ट्वीट को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह उसी के बारे में बात कर रहे हैं। रविवार 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच को लेकर आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंगे अमिताभ

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ को हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गणपत' में देखा गया था। वह अगली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा वह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' भी दिखने वाले हैं।
Animal: 'एनिमल' के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, बी प्राक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed