फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood stars who worked in short movies Kajol Manoj Bajpayee Anupam Kher Aditi Rao Hydari Neena Gupta

Celebs: फिल्मों- ओटीटी के साथ ही शॉर्ट फिल्मों में भी जौहर दिखा चुके हैं ये सेलेब्स, लिस्ट में शामिल बड़े नाम

Tue, 12 Sep 2023 08:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2023 08:34 PM IST
सार

आज आपको हम ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Bollywood stars who worked in short movies Kajol Manoj Bajpayee Anupam Kher Aditi Rao Hydari Neena Gupta
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा जगत में आज कल बिग बजट फिल्मों का दौर चल रहा है। सभी सितारे बड़े-बड़े बजट की फिल्मों में काम कर प्रसिद्धि हासिल करना चाहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे बॉलीवुड में ऐसे नामी सितारे भी हैं, जो बड़े बजट की फिल्मों के साथ ही शॉर्ट मूवीज में भी अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं? अगर नहीं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सितारों में मनोज बाजपेयी से लेकर काजोल तक का नाम शामिल है। तो चलिए आपको आज ऐसे ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जो शॉर्ट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

Bollywood stars who worked in short movies Kajol Manoj Bajpayee Anupam Kher Aditi Rao Hydari Neena Gupta
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी

अपने शानदार अभिनय से हर किरदार को जीवंत करने वाले मनोज बाजपेयी जब भी पर्दे पर आते हैं, तभी फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ने में सफल होते हैं। शायद ही कोई किरदार ऐसा रहा हो, जिसके लिए अभिनेता को दर्शकों और समीक्षकों से तारीफ न मिली हो। ऐसे शानदार और जानदार अभिनेता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो। मनोज बाजपेयी सिर्फ ओटीटी और फिल्मों में ही नहीं बल्कि शॉर्ट मूवीज में भी अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। अभिनेता ने थ्रिलर शॉर्ट फिल्म 'कृति' और डार्क कॉमेडी फिल्म 'आउच' में अभिनय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood stars who worked in short movies Kajol Manoj Bajpayee Anupam Kher Aditi Rao Hydari Neena Gupta
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल। - फोटो : संवाद
काजोल
निजी जिंदगी में काजोल कितनी भी चुलबुली रही हों, लेकिन जब-जब वह पर्दे पर आती हैं धमाल मचा देती हैं। उनके अभिनय और खूबसूरती का दीवाना पूरा देश है। काजोल भी शॉर्ट मूवी में अभिनय करती नजर आ चुकी हैं। काजोल ने एक विचारोत्तेजक शॉर्ट फिल्म 'देवी' में काम किया है, जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर आधारित है।
विज्ञापन

Bollywood stars who worked in short movies Kajol Manoj Bajpayee Anupam Kher Aditi Rao Hydari Neena Gupta
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
नसीरुद्दीन शाह
भारतीय सिनेमा ने दिग्गज अभिनेताओं में गिने जाने वाले नसीरुद्दीन शाह ने फिल्मों से लेकर थिएटर तक धमाल मचाया है। अभिनेता भी शॉर्ट फिल्मों में अभिनय का तड़का लगा चुके हैं। नसीरुद्दीन शाह ने एक रोमांटिक शॉर्ट फिल्म में काम किया है, जो एक आरामदायक कैफे में सामने आती है। फिल्म का नाम 'इंटीरियर कैफे नाइट' है।

Bollywood stars who worked in short movies Kajol Manoj Bajpayee Anupam Kher Aditi Rao Hydari Neena Gupta
अनुपम खेर - फोटो : social media
अनुपम खेर

एक से बढ़कर एक किरदार निभाने वाले अनुपम खेर बॉलीवुड, ओटीटी से लेकर साउथ फिल्मों तक भी अपने नाम और काम का जादू चला चुके हैं। अभिनेता ने शॉर्ट फिल्म में काम कर भी सभी को खूब प्रभावित किया है। वह 'खीर' नामक एक शॉर्ट फिल्म में नजर आए थे, जिसकी कहानी बुढ़ापे में होने वाले अकेलेपन को लोगों के सामने लाती है।

Bollywood stars who worked in short movies Kajol Manoj Bajpayee Anupam Kher Aditi Rao Hydari Neena Gupta
अदिति राव हैदरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेत्री ने 'मम्माज बॉय' नामक शॉर्ट फिल्म में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी के अलावा नीना गुप्ता भी अहम भूमिका में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed