फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood star Kids assemble For Party Ibrahim Ali Khan Nysa Devgan Palak Tiwari See Photos

Bollywood: वीकएंड पार्टी में पोज बनाती दिखीं नीसा, इब्राहिम-पलक और ओरहान संग जमकर मचाया धमाल

Sun, 12 Feb 2023 02:16 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 12 Feb 2023 02:16 PM IST
विज्ञापन
Bollywood star Kids assemble For Party Ibrahim Ali Khan Nysa Devgan Palak Tiwari See Photos
bollywood star kids - फोटो : social media

बॉलीवुड स्टार किड्स एक बार फिर से शनिवार को पार्टी के लिए साथ दिखाई दिए हैं। इनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही हैं। इसमें इब्राहिम अली खान, न्यासा देवगन, महिका रामपाल, और पलक तिवारी दिखाई दे रही हैं। सभी स्टार किड्स की तस्वीरें ओरहान अवात्रामणि ने इंस्टाग्राम पर साझा कीं।

विज्ञापन

Bollywood star Kids assemble For Party Ibrahim Ali Khan Nysa Devgan Palak Tiwari See Photos
bollywood star kids - फोटो : social media

ओरहान ने साझा कीं स्टार किड्स की तस्वीरें
ओरहान ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पार्टी के लिए इब्राहिम ने सफेद रंग की शर्ट, काले रंग की लेदर जैकेट पहनी थी। साथ ही, पपराजी के सामने वह पोज देते हुए नजर आए। वहीं, अजय देवगन की बेटी नीसा गुलाबी रंग की ड्रेस में दिखीं। न्यासा इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आईं। उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी दिखाई दीं। पलक ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने ओरी के सामने अलग-अलग पोज भी किए। पार्टी में अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका भी पहुंचीं। इन सभी स्टार किड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood star Kids assemble For Party Ibrahim Ali Khan Nysa Devgan Palak Tiwari See Photos
orhan awatraman - फोटो : social media

इंटरव्यू में ओरहान ने कही यह बात
बीते दिनों ओरहान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने काम को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था मैं सो रहा हूं, मैं काम कर रहा हूं। मैं बहुत मेहनत करता हूं। उनसे पूछा गया कि आप क्या उनके पास 9 से 5 बजे की नौकरी है। उन्होंने जवाब दिया-नहीं। उन्होंने कहा कि मैं जिम जाता हूं और आत्म चिंतन भी करताा हूं। कभी कभी योगा करता हूं और मसाज भी करवाता हूं। आप जानते हैं कि मैं काम कर रहा हूं लेकिन अपने आप पर काम कर रहा हूं। 

विज्ञापन

Bollywood star Kids assemble For Party Ibrahim Ali Khan Nysa Devgan Palak Tiwari See Photos
orhan awatraman - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पेशे को ज्यादा नहीं समझा सकते हैं कि क्योंकि वह एक गायक, गीतकार, फैशन डिजाइनर, क्रिएटर निर्देशक, फैशन कार्यकारी सहायक, दुकानदार, खरीदार, फुटबॉल प्लेयर और आर्ट क्यूरेटर हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बात की और बताया कि मुझे हर टाइम ऑफर आते रहते हैं, लेकिन मुझे हिंदी ज्यादा अच्छी नहीं आती है। मेरी एक दोस्त है, जिसे हिंदी फिल्में बहुत पसंद हैं। हम पद्मावत देखने के लिए उसके घर पर इकट्ठे हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म को देखने में उन्हें तीन दिन लग गए थे, क्योंकि उन्हें फिल्म के डायलॉग समझने में वक्त लगा। उन्होंने कहा कि बढ़िया फिल्म है। उसे मैंने 30 बार देखा। फिलहाल बॉलीवुड मेरे लिए नहीं है। 

Bollywood star Kids assemble For Party Ibrahim Ali Khan Nysa Devgan Palak Tiwari See Photos
bollywood star kids - फोटो : social media

पार्टी में दिखे इब्राहिम और पलक
बता दें कि इब्राहिम खान सैफ अली खान और अमृता के बेटे हैं। वह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं। पलक तिवारी श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं। उन्हें हाल ही में हार्ड संधू के हिट सॉन्ग बिजली बिजली में देखा गया था। पलक जल्द ही हॉरर फिल्म रोजी-द सैफरन चैप्टर में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed