फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood songs shot in foreign countries before hrithik Deepika Fighter Besharam Rang ude Dil Befikre

Bollywood Songs: विदेश में शूट हुए बॉलीवुड फिल्मों के ये गाने, खूबसूरत नजारें देख नहीं हटा पाएंगे अपनी नजर

Sun, 01 Oct 2023 07:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 01 Oct 2023 07:19 PM IST
सार

फिल्में तो फिल्में अब तो गानों की शूटिंग भी विदेशों की खूबसूरत लोकेशंस पर होती हैं। इस खबर में हम आपको ऐसे गाने बताने जा रहे हैं, जिनकी शूटिंग विदेशों में हुई।

विज्ञापन
bollywood songs shot in foreign countries before hrithik Deepika Fighter Besharam Rang ude Dil Befikre
बॉलीवुड गाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूं तो हमारे भारत की खूबसूरती का दुनियाभर में होता है। लेकिन फिर भी हमारी इंडस्ट्री में ज्यादातर अब सभी फिल्में ऐसी हैं, जिनकी शूटिंग अब विदेशों में की जाती है। बड़े बजट की सभी फिल्में विदेशी धरती पर फिल्माई जाती हैं। फिल्में तो फिल्में अब तो गानों की शूटिंग भी विदेशों की खूबसूरत लोकेशंस पर होती हैं। इस खबर में हम आपको ऐसे गाने बताने जा रहे हैं, जिनकी शूटिंग विदेशों में हुई।
विज्ञापन

bollywood songs shot in foreign countries before hrithik Deepika Fighter Besharam Rang ude Dil Befikre
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी एरियल एक्शन फिल्म फाइटर के लिए सुर्खियों में हैं। खबर है कि दोनो कलाकार फिल्म के गाने शूट करने के लिए इटली गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों स्टार्स वहां पर फिल्म के दो गाने फिल्माए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

bollywood songs shot in foreign countries before hrithik Deepika Fighter Besharam Rang ude Dil Befikre
बेशरम रंग - फोटो : social media
पठान

शाहरुख खान की इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी। फिल्म का गाना बेशरम रंग इससे चर्चा में ले आया था। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाने वाले इस गाने पर भगवा रंग की बिकिनी ने विवाद खड़ा कर दिया था। लेकिन इस गाने के विवाद से इतर इसकी खूबसूरत लोकेशन ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। यह गाना स्पेन की शानदार लोकेशन पर फिल्माया गया था।

विज्ञापन

bollywood songs shot in foreign countries before hrithik Deepika Fighter Besharam Rang ude Dil Befikre
घुंघरू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
घुंघरू

ऋतिक रोशन की एक्शन फिल्म वॉर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। सभी को फिल्म की कहानी से लेकर रितिक और टाइगर की एक्टिंग तक सभी कुछ पसंद आया था। लेकिन इस फिल्म में जो एक चीज पसंद आई थी वह इसका गाना घुंघरू था, जो रितिक रोशन और वाणी कपूर के बीच फिल्माया गया था। इस गाने की शूटिंग इटली की खूबसूरत वादियों में हुई थी।

bollywood songs shot in foreign countries before hrithik Deepika Fighter Besharam Rang ude Dil Befikre
कॉकटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तुम्ही हो बंधु

साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म 'कॉकटेल' ने अपनी रिलीज के समय खूब सुर्खियों बटोरी थी। फिल्म का गाना तुम्ही हो बंधु आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा रहता है। इसकी शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में को गई थी।

bollywood songs shot in foreign countries before hrithik Deepika Fighter Besharam Rang ude Dil Befikre
उड़े दिल बेफिक्रे - फोटो : social media
उड़े दिल बेफिक्रे

रणवीर सिंह और वाणी कपूर अभिनीत विवादित फिल्म बेफिक्रे का गाना उड़े दिल बेफिक्रे प्यार का शहर कहे जाने वाले पेरिस में फिल्माया गया था। इस गाने की लोकेशन सब लोग देखते ही रह गए थे।

bollywood songs shot in foreign countries before hrithik Deepika Fighter Besharam Rang ude Dil Befikre
मटरगश्ती - फोटो : social media
मटरगश्ती
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'तमाशा' का गाना 'मटरगश्ती' यकीनन हमें बजते ही मस्ती करने के लिए उत्सुक कर देता है। इस गाने की धुन ज्यादातर सभी को खूब भाई थीं, लेकिन एक और जो चीज लोगों को भाई थी वह इस लोकेशन थी। मटरगश्ती को फ्रांस के कोर्सिका में फिल्माया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed