Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood singer lucky ali apologise for controversial post about brahman

Lucky Ali: 'ब्राह्मण' पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे लकी अली, पोस्ट कर मांगनी पड़ी माफी

Wed, 12 Apr 2023 10:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 12 Apr 2023 10:07 AM IST
सार

अपनी नई पोस्ट में लकी अली ने साफ कर दिया है कि उनका उद्देश्य केवल समाज के कई वर्गों के लोगों को एकजुट करना है नफरत फैलाना नहीं।

विज्ञापन
bollywood singer lucky ali apologise for controversial post about brahman
लकी अली - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड सिंगर लकी अली ने वैसे तो बहुत ज्यादा गाने नहीं गाए हैं,  लेकिन काफी बड़ी संख्या में उनके फैंस हैं। लकी अली बहुत लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। हाल ही में लकी अली के एक बयान ने हर तरफ सनसनी मचा दी। लकी अली ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'ब्राह्मण' शब्द 'अब्राहम' या 'इब्राहिम' से लिया गया है। इसके बाद वह जमकर ट्रोल हुए हैं। ट्रोलिंग के बाद लकी अली ने इस मामले पर माफी भी मांग ली है।

विज्ञापन
Trending Videos

लकी अली ने मांगी माफी
अपनी नई पोस्ट में लकी अली ने साफ कर दिया है कि उनका उद्देश्य केवल समाज के कई वर्गों के लोगों को एकजुट करना है नफरत फैलाना नहीं। लकी अली ने लिखा- 'मुझे अपनी पिछली पोस्ट पर हुए विवाद का एहसास है। मेरा इरादा किसी के बीच संकट या गुस्सा पैदा करने का नहीं था और मुझे इसका अफसोस है। मेरा इरादा हम सभी को एक साथ लाने का था, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि यह सही नहीं है। मेरी बात का जो मतलब था वो गलत तरीके से पेश हुआ है। मैं जो पोस्ट कर रहा हूं उसके बारे में और अधिक जागरूक हो जाऊंगा। मेरे शब्दों ने मेरे कई हिंदू भाइयों और बहनों को परेशान किया है। इसके लिए मुझे गहरा खेद है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।'

इसे भी पढ़ें- Kidar Sharma: जब शूटिंग के दौरान केदार ने इस बेहतरीन अदाकारा को जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़, जानें क्या थी वजह
 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पोस्ट
बीते रविवार को सिंगर लकी अली ने कहा था कि ब्राह्मण शब्द इब्राहिम से आया है, जिसे सभी देशों का पिता माना जाता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण इब्राहिम के वंशज हैं। अलैहिस्सलाम....सभी देशों के पिता...तो हर कोई आपस में बिना वजह क्यों लड़ता और बहस करता है। 

विज्ञापन

कहां हैं लकी अली
लकी अली भले ही भारत और विदेशों में अपनी परफॉर्मेंस देते रहते हैं। लकी अली वो नाम है, जिनका एक समय में देश में अलग ही क्रेज था लेकिन वक्त बीतता गया और उनका वो फेम कम हो गया। हालांकि लोग उन्हें अब भी उनकी बेहतरीन गायकी के लिए बेहद पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed