फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Movies on Chhatrapati Shivaji Maharaj From Chhaava to Tanhaji Must Watch List

'छावा' से लेकर 'तान्हाजी' तक, 'राजा शिवाजी' से पहले देखें छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी ये फिल्में

Sat, 25 Apr 2026 03:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 25 Apr 2026 03:12 PM IST
सार

Chhatrapati Shivaji Movies: अगर आप इस फिल्म से पहले मराठा इतिहास और शिवाजी महाराज से जुड़ी कहानियों को समझना चाहते हैं, ‘राजा शिवाजी’ से पहले आपको इन फिल्मों को जरूर देखना चाहिए। 

विज्ञापन
Bollywood Movies on Chhatrapati Shivaji Maharaj From Chhaava to Tanhaji Must Watch List
छत्रपति शिवाजी महाराज पर फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है, क्योंकि यह महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत पर आधारित है। अगर आप भी छत्रपति शिवाजी महाराज की महानता के बारे में जानना चाहते हैं, तो ‘राजा शिवाजी’ से पहले ये फिल्में आपको जरूर देखना चाहिए।  

विज्ञापन

Bollywood Movies on Chhatrapati Shivaji Maharaj From Chhaava to Tanhaji Must Watch List
छावा - फोटो : यूट्यूब

छावा
यह हाल के समय की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी दिखाती है। फिल्म में उनके साहस और बलिदान को दिखाया गया है, लेकिन साथ ही शिवाजी महाराज की महानता का अहसास भी पूरी कहानी में महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Movies on Chhatrapati Shivaji Maharaj From Chhaava to Tanhaji Must Watch List
तान्हाजी द अनसंग वॉरियर - फोटो : सोशल मीडिया

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर
अजय देवगन की यह सुपरहिट फिल्म तानाजी मालुसरे और सिंहगढ़ की लड़ाई पर आधारित है। इसमें शरद केलकर ने शिवाजी महाराज का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसमें सैफ अली खान ने उदयभान सिंह राठौर का किरदार निभाया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा। 

विज्ञापन

Bollywood Movies on Chhatrapati Shivaji Maharaj From Chhaava to Tanhaji Must Watch List
हर हर महादेव फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

हर हर महादेव
इस मराठी फिल्म में पावन खिंद की ऐतिहासिक लड़ाई को दिखाया गया है। सुबोध भावे ने शिवाजी महाराज का रोल निभाया है, और फिल्म में उनकी लीडरशिप को खास तौर पर दिखाया गया है।

Bollywood Movies on Chhatrapati Shivaji Maharaj From Chhaava to Tanhaji Must Watch List
छत्रपती शिवाजी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

छत्रपती शिवाजी
यह एक क्लासिक फिल्म है, जिसमें शिवाजी महाराज के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक की कहानी दिखाई गई है। यह उन शुरुआती फिल्मों में से है, जिन्होंने इस महान शासक को बड़े पर्दे पर दिखाया।

Bollywood Movies on Chhatrapati Shivaji Maharaj From Chhaava to Tanhaji Must Watch List
फत्तेशिकस्त फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फत्तेशिकस्त
यह फिल्म पुणे में शाइस्ता खान पर किए गए हमले की कहानी बताती है। इसमें शिवाजी महाराज की रणनीति और उनकी बहादुरी को दिखाया गया है।

Bollywood Movies on Chhatrapati Shivaji Maharaj From Chhaava to Tanhaji Must Watch List
पवनखिंद फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
पवनखिंद
इस फिल्म में बाजी प्रभु देशपांडे की वीरता और शिवाजी महाराज के लिए उनकी वफादारी को दिखाया गया है। यह फिल्म दिखाती है कि कैसे शिवाजी की लीडरशिप लोगों को प्रेरित करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed