चलिए मिलते हैं फिल्मों के कई तरह के कुत्तों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजा मामला इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म इट्स इंटरटेनमेंट का है। 8 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म की खासियत यह है कि फिल्म का नाम कुत्ते के ही नाम पर है। इंटरटेनमेंट फिल्म में कुत्ते का ही नाम है। पूरी फिल्म ही इसी कुत्ते से दोस्ती और दुश्मनी निकालने में बीतती है। कहा जा रहा है कि फिल्म के ज्यादातर हिस्सों में कुत्ते नजर आएंगे।
प्रियंका चोपड़ा का कुत्ता
प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म मुझसे शादी करोगी में भी कुत्ते की बड़ी भूमिका है। प्रियंका चोपड़ा के सलमान खान से जब-जब संबंध बिगड़ते हैं तब-तब उसकी वजह कुत्ता ही होता है। अक्षय कुमार प्रियंका चोपड़ा और उनके बाप अमरीश पुरी के दिल में जगह इस कुत्ते की वजह से ही बनाता है।
बोल राधा बोल का कुत्ता
बोल राधा बोल में भी कुत्ते की बड़ी भूमिका है। यहां असली और नकली कुत्ते का मामला है। असली कुत्ता ही फिल्म के क्लाइमेक्स में बड़ी भूमिका अदा करता है। यह कुत्ता हीरो बने ऋषि कपूर का है जिसे साजिशन बदला जाता है। उसकी जगह पर एक नकली कुत्ता बैठाया जाता है। इस कुत्ते की चर्चा भी फिल्म में खूब होती है।
यहां बदला लेता है कुत्ता
जैकी श्राफ की फिल्म तेरी मेहरबानियां में भी कुत्ते की बड़ी भूमिका है। फिल्म में जैकी श्राफ को मार दिया जाता है। इंटरवल के बाद कुत्ता जैकी को मारने वालों से चुन-चुनकर बदला लेता है। यह पूरी तरह से इमोशनल फिल्म है। कुत्ते को आगे करके ही फिल्म को प्रमोट भी किया गया था।