फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood has Strong Monsoon Connection with romance, Songs and action

सिनेमा में सुकून लाया मानसून, बॉलीवुड में खूब बढ़ा रोमांस और रोमांच

Sun, 07 Jul 2019 11:04 AM IST
Avinash Pal अविनाश पाल, अमर उजाला
अविनाश पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sun, 07 Jul 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
Bollywood has Strong Monsoon Connection with romance, Songs and action
बिजली बादल बारिश और बॉलीवुड - फोटो : अमर उजाला

ठंडी हवा, बूंदों के रूप में आसमान से बरसता प्यार और बारिश के बीच रोमांस करते सेलेब्स। यह लाइन पढ़ते ही आपके जेहन में भी कोई न कोई बॉलीवुड सेलेब आया होगा जो ऐसे ही बारिश का लुत्फ उठा रहा होगा। दरअसल बॉलीवुड में बारिश को प्यार का दूसरा नाम माना जाता है। अक्सर प्यार के लिए, रोमांस के लिए बारिश का इस्तेमाल किया जाता है। बारिश का असर बॉलीवुड पर कुछ ऐसा ही कई सीन्स बारिश के बिना अधूरे हैं। सिर्फ सीन्स और रोमांस की नहीं कई डायलॉग्स में भी बारिश का तड़का लगा है। वहीं कुछ गाने तो ऐसे हैं जिनमें बारिश न होती तो रोमांस में मिठास न होती। ऐसे में एक नजर बारिश के बॉलीवुड कनेक्शन की...

विज्ञापन

Bollywood has Strong Monsoon Connection with romance, Songs and action
बारिश और बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

बिजली कड़की और दिल धड़के
बारिश के बिना बॉलीवुड में रोमांस अधूरा ही है चूंकि जब- जब बिजली चमकी है तब- तब दिल धड़के हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे गाने हैं जिसमें बारिश ने एक अहम भूमिका निभाई और रोमांस को चार चांद लगाए हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कुछ गानें जिनमें बारिश न होती तो रोमांस में मिठास न होती..
प्यार हुआ इकरार हुआ है (श्री 420), एक लड़की भीगी भागी सी (चलती का नाम गाड़ी),भीगी भीगी रातों में (अजनबी), रिमझिम गिरे सावन (मंजिल), आज रपट जाएं (नमक हलाल), लगी आज सावन (चांदनी), टिप टिप बरसा पानी (मोहरा), रिमझिम रिमझिम (1942- अ लव स्टोरी), कोई लड़की है (दिल तो पागल है), नहीं सामने (ताल), बहता है मन कहीं (चमेली), हम तुम (हम तुम), वो लम्हे (जहर), ये साजिश है बूंदो की (फना), बरसो रे (गुरु), छम छम (बागी), सिफारिश (यारियां), आशिकी (आशिकी 2) और सावन आया है (क्रिएचर 3डी) सहित कई ऐसे गाने हैं जो बारिश के बिना अधूरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood has Strong Monsoon Connection with romance, Songs and action
बाजीराव मस्तानी का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी डायलॉग्स का मानसून कनेक्शन
गानों के अलावा कई ऐसे डायलॉग्स भी हैं जिनमें बारिश- मानसून का जिक्र है। ऐसे में एक नजर ऐसे ही कुछ डायलॉग्स पर जो बारिश या मानसून के बिना अधूरे होते । किसी डायलॉग में प्यार दिखा तो किसी में टकरार...
- राज: शाम है, बारिश है, प्यार का मौसम है.. सुन लेने दे हवा में फैले हुए संगीत को.. आग है, तड़प है, बेबसी का आलम है। कह लेने दे आज कुछ बिछड़े हुए मीत को।
- हमको दीवाना कर गए: कहते हैं बारिश के बाद की धूम बहुत खूबसूरत होती है।
- नमक हराम: बारिश की बूंदों से डरने वाले तूफान का मुकाबला नहीं कर सकते।
- अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों: अब के सावन में ये शरारत हमारे साथ हुई है... हमारा घर छोड़कर सारे शहर मे बरसात हुई है।
- बागी: अगर तेरा मेरा कोई कनेक्शन है, तो अगली बार जब बारिश होगी .. हम अपने आप मिल जाएंगे। 
- शूटआउट एट वडाला: फसल बरसात से उगती है, बादल के गरजने से नहीं।
- राज: कब से इस प्यासी जमीन पर बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी थी.. पर आज यहां तूफान आएगा।
- गदर- एक प्रेम कथा: बरसात से बचने की हैसियत नहीं, और गोली बारी की बात करते हैं आप लोग।
- बाजीराव मस्तानी: आंधी रोके तो हम तूफान, तूफान रोके तो हम आग का दरिया....

विज्ञापन

Bollywood has Strong Monsoon Connection with romance, Songs and action
फिल्म काला के एक सीन में रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश के बिना अधूरे हैं कई सीन्स
वैसे तो बारिश ने कई फिल्मों में अहम किरदार निभाया है। लेकिन कुछ ऐसे भी सीन्स हैं जो बारिश के बिना अधूरे हैं। चूंकि बारिश के चलते ही वो सीन आइकॉनिक बन पाए। बारिश न होती तो लार्जर देन लाइफ न होते ये सीन्स...

काला: अंधेरी रात, गरजते बादल , तेज बारिश और हाथ में छाता लेकर विलेन से लड़ता हीरो। यह है फिल्म काला का सीन, जिसमें रजनीकांत ने अपने स्वैग के साथ विलेन की पटाई की। यह सीन मुंबई के मरीन ड्राइव पर शॉट हुआ था जिस पर दर्शकों ने जोरदार ताली बजाई थी।

कागज के फूल: गुरु दत्त की इस फिल्म में एक बारिश का सीन था। जिसमें गुरु दत्त वहीदा रहमान को देखते हैं जो एक पेड़ के नीचे खड़ी थीं। बारिश के चलते वहीदा कांप रही होती हैं। जिसको देख गुरु उनके पास जाते हैं और कहते हैं कि आप अपना गर्म कोर्ट क्यों नहीं लाईं? तब वहीदा कहती हैं जुकाम मुफ्त में मिलता है, गर्म कोट के पैसे लगते हैं । 

दिल से: शाहरुख खान और मनीषा कोइराला स्टारर फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में एक सीन बारिश का था जिसमें शाहरुख अपनी सिगरेट जलाने के लिए लाइटर ढूंढते हैं । तभी उन्हें एहसास होता है कि उनके पास कोई खड़ा है । हवा के झोके से मनीषा कोईराला के बाल उड़ते हैं और उनका चेहरा दिखता है । मनीषा को देखते ही फिल्म में शाहरुख को उनसे प्यार हो जाता है ।

मशाल:मशाल में दिलीप कुमार ने एक जर्नलिस्ट का रोल निभाया था। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म में बारिश के चलते दिलीप कुमार अपना घर और ऑफिस खो देते हैं। वहीं एक सीन में बारिश के बीच अपने दर्द से करहाती वहीदा की मदद के लिए भी कोई आगे नहीं आता है। जबकि दिलीप वहीं खड़े होकर चिल्लाते नजर आते हैं।

कुछ कुछ होता है: लव ट्रायंगल पर बनी फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख- काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। एक सीन में काजोल को पता लगता है कि शाहरुख, रानी से प्यार करता है। तब काजोल रोते हुए कहती है- मेरा प्यार अधूरा रह गया। जिसके बाद जोरदार बारिश शुरू हो जाती है।

अर्जुन: फिल्म में बारिश में एक मर्डर सीन दिखाया गया था। इस फिल्म को कई सारे काले छातों के साथ शूट किया गया । सीन में एक आदमी है जिसका चेहरा नहीं दिखता । सिर्फ तलवारें चलती नजर आती हैं ।

गाइड: देव आनंद और वहीदा रहमान स्टारर फिल्म गाइड में एक सीन था जब बारिश के लिए गांव के लोग प्रार्थना करते हैं। जिसके बाद अचानक बारिश होती है और वहीदा दौड़ते हुए देव आनंद को मंदिर के पास भीगे हुए मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed