फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood: Fraud case filed against actor Sahil Khan canceled on Ayesha Shroffs complaint

बॉलीवुड: आयशा श्रॉफ की शिकायत पर अभिनेता साहिल खान के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी का मामला रद्द

Thu, 16 Sep 2021 12:58 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 16 Sep 2021 12:58 AM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता साहिल खान के खिलाफ 2015 में मुंबई में दर्ज की गई दो प्राथमिकी बुधवार को रद्द कर दीं।

विज्ञापन
Bollywood: Fraud case filed against actor Sahil Khan canceled on Ayesha Shroffs complaint
आयशा श्रॉफ और साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता साहिल खान के खिलाफ 2015 में मुंबई में दर्ज की गई दो प्राथमिकी बुधवार को रद्द कर दीं। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में साहिल खान के खिलाफ ये शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एनजे जमादार ने बांद्रा पुलिस द्वारा दर्ज दोनों प्राथमिकी को उस समय रद्द कर दिया जब साहिल के वकील और आयशा श्रॉफ ने बुधवार को अदालत को बताया कि उन्होंने अपने बीच के विवाद को आपस में सुलझा लिया है।

विज्ञापन

Bollywood: Fraud case filed against actor Sahil Khan canceled on Ayesha Shroffs complaint
आयशा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा श्रॉफ ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने अपनी शिकायत में खान द्वारा चार करोड़ रुपये से ज्यादा की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। लेकिन अब उन्होंने दोनों प्राथमिकी में किए गए दावे या किसी अन्य आरोप को आगे नहीं ले जाने का फैसला किया है। 

Bollywood: Fraud case filed against actor Sahil Khan canceled on Ayesha Shroffs complaint
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, अदालत ने साहिल खान पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया और कहा कि यह राशि, राज्य की देखभाल के तहत बच्चों के कल्याण के लिए महाराष्ट्र बाल कल्याण समिति को जाएगी। बता दें कि साहिल खान ने फिल्म ‘स्टाइल’ में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed