Bollywood Fans: जब दीवानगी की हद पर उतर आए ये फैंस, अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखने के लिए किया यह काम
बॉलीवुड में काम करने वाले एक्टर्स के लाखों करोड़ों फैंस हैं। हमने कई बार देखा है कि बॉलीवुड सेलेब्स के लिए फैंस की दीवानगी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इनसे मिलने से लेकर इनकी फिल्में देखने तक के लिए वे लोग सारी हदें पार कर देते हैं।
विस्तार
'कभी किसी से प्यार किया...कभी किसी को दिल दिया है....मैंने भी दिया है...' यह हम नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारों का हर वो फैन बोलता है, जो उनके लिए कुछ भी करने के लिए हरदम तैयार रहता है। हमारी सिनेमा की दुनिया में काम करने वाले एक्टर्स के लाखों करोड़ों फैंस हैं, जिनकी दीवानगी कभी-कभी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इनसे मिलने से लेकर इनकी फिल्में देखने तक के लिए वे लोग सारी हदें पार कर देते हैं। कभी कभी वे अपने पसंदीदा सितारों की फिल्में देखने के लिए पूरे पूरे थिएटर्स बुक कर लेते हैं। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैंस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में......
शाहरुख खान
किंग खान की दीवानों को टोली देश में ही नही विदेशों में भी फैली है। अभिनेता के फैंस किस हद तक उनके लिए पागल हैं इस बात का सुबूत हमें हाल ही में देखने को मिला। जहां एक तरफ शाहरुख खान की पठान देखने के लिए उनके फैन ने जान देने की धमकी दे डाली है, वहीं दूसरी तरफ एक अन्य ने तो शाहरुख की फिल्म देखने के लिए पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया है। शाहरुख खान का यह फैन मुंबई में रहता है और उसने मुंबई का गेटी गैलेक्सी थिएटर सुबह 9 बजे के लिए बुक कर लिया।
Aparna Balamurali: अपर्णा बालामुरली के साथ अभद्रता करने वाला छात्र निलंबित, इवेंट के दौरान जबरन छूना पड़ा भारी
माधुरी दीक्षित
हमारी इस लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का है। हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में माधुरी दीक्षित ने हिंदी सिनेमा में ऐसा मुकाम हासिल किया है ,जो कि हर किसी का ख्वाब होता है। 'धक धक गर्ल ने बड़े पर्दे ऐसा शानदार अभिनय किया जिससे वे दर्शकों की दिल की धड़कन बन गई थीं। उनके इन दीवानों को भीड़ में एक दीवाना ऐसा था जिसने माधुरी को कमबैक फिल्म आजा नच ले देखने के लिए पूरा थिएटर ही बुक कर लिया था। यह कोई और नहीं बल्कि दुनिया के मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन थे। एमएफ हुसैन माधुरी के इतने दीवाने थे कि उन्होंने अभिनेत्री की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' 63 बार थिएटर में जाकर देखी थी।
सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान 57 साल के होने के बाद भी लाखों दिलों की धड़कन हैं। पूरे देश में फैले सलमान खान के उनके लिए अपना प्यार और दीवानगी दिखाने के लिए तरह तरह की चीजें करते रहते हैं। कभी सलमान के नाम पर फैंस खाने की चीजों का नाम रखते हैं... तो कभी अपने पूरे के पूरे रेस्टोरेंट का ही नाम अभिनेता के नाम पर कर देते हैं। सलमान खान के लिए ऐसी ही दीवानगी उनकी फिल्म 'भारत' की रिलीज के समय देखने मिली थी। इस फिल्म का क्रेज सलमान के फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा था। भाईजान के नासिक में रहने वाले एक फैन ने बॉलीवुड के सुल्तान को 'भारत' में देखने के लिए पूरा का पूरा थिएटर ही बुक कर लिया था।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनका जादू भारत में ही नहीं बॉर्डर पर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी है। इसका उदाहरण हमें आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज के दौरान देखने को मिला था। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म देखने के लिए सरहद पार आलिया के जबरे फैन ने पूरा का पूरा थिएटर बुक करा लिया था। आलिया का यह जबरा फैन और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तानी अभिनेता मुनीब बट्ट थे। अभिनेता ने अपनी पत्नी को सरप्राइज देने के लिए ऐसा किया था।
Bigg Boss 16: शालीन के बर्ताव पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, अभिनेता को भड़कता देख कंटेस्टेंट ने जोड़े हाथ