Say No To Drugs: ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में एनसीबी को मिला बॉलीवुड सितारों का साथ, वीडियो के जरिए समझाते दिखे ड्रग्स के नुकसान
नशे या ड्रग्स की लत इस समय हमारे देश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। ऐसे में (नारकॉटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) एनसीबी ने बच्चों को ड्रग्स की लत से दूर रखने के लिए फिल्मी सितारों की मदद ली है क्योंकि हमारा यूथ इन फिल्मी सितारों को देखकर खासा प्रभावित होते हैं। एनसीबी की इस मुहिम में अभिनेता अली फजल, सुनील शेट्टी, शेखर सुमन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जुड़ी हैं।
एनसीबी द्वारा उनके ट्विटर हैंडल पर पोस्ट की गई इन वीडियोज पर हजारों व्यूज हैं। लोग अपने फेवरेट सितारों की बातों को सुन रहे हैं और शायद अपना भी लें। सोशल मीडिया यूजर्स इनकी इस पोस्ट को रिपोस्ट भी कर रहे हैं।
अली फजल ये कहा
अभिनेता अली फजल, जो फिल्म 'फुकरे' में निभाए गए अपने रोल के लिए जाने जाते हैं उन्होंनेहमारी यूथ और उनके माता-पिता को समझाते हुए कहा कि "नशा सिर्फ भारत की ही नहीं पूरे देश की समस्या है। नशे से दूर रहिए, तभी हम अपने भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचा पाएंगे।"
Listen to what @alifazal9 has to say about the importance keeping children away from drugs#एकयुद्धनशेकेविरुद्ध👊#SaveChildhoodFromDrugs 👫@HMOIndia @PIBHomeAffairs @NCPCR_ pic.twitter.com/jKSuCz1BEV
— NCB INDIA (@narcoticsbureau) March 3, 2022
एनसीबी को मिला सुनील शेट्टी का साथ
सुनील शेट्टी ने भी एनसीबी की इस मुहिम को सपोर्ट करते हुए एक वीडियो के जरिए अपना संदेश लोगों तक पहुंचाया। बता दें कि सुनील खुद एक फिटनेस फ्रीक हैं। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा, "अगर हमारे बच्चे नशे की लग में पड़ गए तो हमारे देश का ही नहीं उन बच्चों का जीवन भी खराब हो जाएगा।" वह अपनी तकरीबन 2 मिनट की इस वीडियो में लोगों को इस बुरी लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करते दिखे।
It’s important us to keep our children safe from the ills of drug abuse. Thank you @SunielVShetty for speaking about it. #एकयुद्धनशेकेविरुद्ध👊#SaveChildhoodFromDrugs 👫@HMOIndia @PIBHomeAffairs @NCPCR_ pic.twitter.com/rS5yHx374u
— NCB INDIA (@narcoticsbureau) March 3, 2022
शेखर सुमन ने माना इसे संजीदा मुद्दा
इसी फेरिस्त में एनसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अभिनेता शेखर सुमन का भी एक वीडियो संदेश पोस्ट किया, जिसमें शेखर बच्चों को ड्रग्स के जहर से दूर रखने की अहमियत लोगों को समझाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा,"मैं आज एक स्पेशल वजह से आप सभी के साथ आज जुड़ा हूं। यह एक बहुत ही गंभीर और संजीदा मुद्दा है, जिससे हमें अपने पूरे देश को बचाना है।" आइए सुनते हैं उन्होंने इसपर आगे क्या कहा...
Listen to what Shekhar Suman has to say about the importance keeping children away from drugs#एकयुद्धनशेकेविरुद्ध👊#SaveChildhoodFromDrugs 👫@HMOIndia @PIBHomeAffairs @NCPCR_ pic.twitter.com/ZNw6seBxn1
— NCB INDIA (@narcoticsbureau) March 3, 2022
फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी का बयान
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, जो अपनी अदाकारी, फिटनेस और ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं वह बच्चों को ड्रग्स से दूर रखने के लिए कहती दिख रही हैं। अभिनेत्री अपनी वीडियो में कहती है "बच्चे इस देश का भविष्य हैं और अगर वह ही नशे के चंगुल में फंस जाएं तो क्या आपने कभी सोचा है कि इसका नतीजा कितना भयानक होगा।"
Thank you @TheShilpaShetty for speaking about the need to protect our children from drugs abuse. #एकयुद्धनशेकेविरुद्ध👊#SaveChildhoodFromDrugs 👫@HMOIndia @PIBHomeAffairs @NCPCR_ pic.twitter.com/0Fdmd4gquU
— NCB INDIA (@narcoticsbureau) March 3, 2022