बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानने के लिए प्रशंसकों को बेताबी रहती है। सिनेमा में सिर्फ शादीशुदा कपल ही नहीं बल्कि अन्य जोड़ियों को लेकर भी चर्चा होती रहती है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही बहनों की जोड़ियों को बारे में जो अपने ग्लैमर से प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हैं।
2 of 5
करीना कपूर-करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान-करिश्मा कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर इवेंट्स और पार्टी में अपनी बहन करिश्मा के साथ दिखाई देती हैं। करीना कपूर और करिश्मा कपूर को हाल ही में कपिल शर्मा शो में साथ में देखा गया था। दोनों बहनें इस शो में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
Fardeen Khan: क्या फरदीन के नक्शेकदम पर चलेंगे उनके बच्चे? बेटे ने स्कूल में बताया बड़ा होकर क्या बनेगा
3 of 5
जान्हवी कपूर-खुशी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर- खुशी कपूर
जान्हवी अपनी बहन के बेहद करीब हैं। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में उन्होंने खुलासा किया था कि वह स्पीड डायल में अपने पापा के साथ अपनी बहन का नाम लिया था। खुशी कपूर और जान्हवी को श्रीदेवी की परछाई मानी जाती हैं। जान्हवी अपनी छोटी बहन से बहुत प्यार भी करती हैं।
Sanjay Leela Bhansali: दीपिका की आवाज के इस कदर मुरीद हुए थे भंसाली, 'लीला' के रोल के लिए तुरंत किया था चुनाव
4 of 5
काजोल-तनीषा
- फोटो : इंस्टाग्राम
काजोल और तनीषा
अभिनेत्री काजोल को उनके मस्ती और हंसी मजाक के कारण जाना जाता है। काजोल और तनीषा अक्सर त्योहारों और कुछ खास मौकों पर साथ दिखाई देती हैं। काजोल और तनीषा वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं। काजोल और तनीषा अक्सर साथ नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करती रहती हैं।
Aamrapali Dubey: इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हर सीन के बाद फफक-फफक कर रोईं आम्रपाली, सह-अभिनेता का खुलासा
5 of 5
शिल्पा शेट्टी-शमिता शेट्टी
- फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शेट्टी- शमिता शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अपनी बहन शमिता के बेहद करीब हैं। दोनों बहनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। फिर वो कोई इवेंट हो या गणेशोत्सव जैसे त्योहार। दोनों बहने कुछ इंटरव्यू में भी साथ में नजर आ चुकी हैं। शिल्पा और शमिता को कपिल शर्मा के शो में भी साथ में देखा गया था।