फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood actress rekha get emotional on Dhadak special screening with jhanvi kapoor

जाह्नवी कपूर को देख रेखा हुईं भावुक, 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हुआ ऐसा कुछ

Fri, 20 Jul 2018 11:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
bollywood actress rekha get emotional on Dhadak special screening with jhanvi kapoor
इन दिनों एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले ईशान और जाह्नवी सहित फिल्म की पूरी टीम ने 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। 
विज्ञापन


'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारें पहुंचे। लेकिन स्क्रीनिंग के दौरान एक ऐसा समय भी आया जब जाह्नवी कपूर इमोशनल हो उठी। जी हां 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने भी शिरकत ली। खबरों की मानें तो स्पेशल स्क्रीनिंग से पहले जाह्नवी कपूर को देखकर एक्ट्रेस रेखा काफी भावुक हो गईं, और देखते ही देखते उन्होंने जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को गले लगा लिया। ईशान और जाह्नवी को गले लगाती हुआ रेखा का यह वीडियो फोटो जर्नलिस्ट विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

#rekha hugs #ishaankhattar #janhvikapoor at the #dhadak screening. So blessed ❤️❤️🙏🙏 🎥 @linamukherjee @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


पता हो कि जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' परदे पर देखने से पहले ही उनकी मां श्रीदेवी का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि इस वजह से रेखा जाह्नवी कपूर को देखकर भावुक हो गईं। आपको बता दें कि फिल्म 'धड़क' फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed