फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood actress Rakhi Sawant pre-arrest bail plea rejected by court Details inside

Rakhi Sawant: राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

Fri, 12 Jan 2024 08:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 12 Jan 2024 08:07 PM IST
सार

राखी सावंत ने एक अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि उनके पति उत्पीड़न सहित कई आरोपों का सामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood actress Rakhi Sawant pre-arrest bail plea rejected by court Details inside
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुंबई की एक सत्र अदालत ने अभिनेत्री को बड़ा झटका देते हुए हाल ही में उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। उनके अलग हुए पति आदिल दुर्रानी द्वारा दायर एक शिकायत के संबंध में राखी ने यह याचिका दायर की थी। अदिल ने आरोप लगाया गया था कि अभिनेत्री ने उनके निजी वीडियो लीक किए हैं।

विज्ञापन

'भावनाओं की उतार-चढ़ाव भरी सवारी रही', बेटी की शादी के बाद पहली बार बोले आमिर, हुए भावुक

विज्ञापन

टीवी शो में दिखाए थे वीडियो

राखी सावंत पर भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मानहानि सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आदेश आठ जनवरी को पारित किया गया और शुक्रवार को उपलब्ध कराया गया। शिकायत के अनुसार, 25 अगस्त 2023 को एक टीवी शो के दौरान सावंत द्वारा दो वीडियो दिखाए गए थे। 
कृति ने की दीपिका की कॉपी! लुक को लेकर इंटरनेट पर मचा घमासान

राखी ने कही थी यह बात

वहीं, इस याचिका के खिलाफ राखी ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि उनके पति उत्पीड़न सहित कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने इसमें यह भी कहा था कि उनके खिलाफ कोई अपराध का मामला नहीं बनता है और उन्होंने जांच में सहयोग भी किया है।
12वीं फेल से प्रभावित हुए अनुराग कश्यप, बोले- मेरे जैसे निर्माताओं के लिए बेंचमार्क है यह फिल्म

विज्ञापन

कोर्ट ने खारिज की याचिका

वहीं, अभियोजन पक्ष ने यह कहते हुए उसकी याचिका का विरोध किया कि विचाराधीन वीडियो व्हाट्सएप पर साझा किए गए थे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद इस पर अदालत ने कहा कि "घटना के तथ्यों, आरोपों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद, यह अग्रिम जमानत देने का उपयुक्त मामला नहीं है।
रणबीर की 'रामायण' शुरू होने की वायरल खबरों की खुली पोल, फिल्मसिटी से ‘अमर उजाला’ की ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed