{"_id":"65ec05c430e3645af102d080","slug":"bollywood-actress-neha-dhupia-said-this-about-kareena-kapoor-khan-and-kartik-aaryan-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neha Dhupia: करीना कपूर और कार्तिक आर्यन के बारे में ये क्या कह दिया नेहा ने, यहां पढ़ें मजेदार किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neha Dhupia: करीना कपूर और कार्तिक आर्यन के बारे में ये क्या कह दिया नेहा ने, यहां पढ़ें मजेदार किस्सा
Sat, 09 Mar 2024 12:17 PM IST
गरिमा शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: गरिमा शर्मा
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:17 PM IST
सार
हाल ही में शो में करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन को मेहमान के तौर पर बुलाया गया। इसके बाद नेहा ने उनके लिए क्या कहा, यह जानना वाकई मजेदार है।
विज्ञापन
neha dhupia, kareena kapoor, kartik aaryan
- फोटो : instagram
विस्तार
नेहा धूपिया ने अपने टाॅक शो 'नो फिल्टर नेहा' से एक बार फिर से वापसी की है। एक बड़ी कामयाबी की ओर आगे बढ़ते हुए इस शो को अब ऑडियो से विडियो फाॅर्मेट में ला दिया गया है। शो को दिलचस्प बनाने के लिए होस्ट नेहा यहां आए मेहमानों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी बातें करती नजर आती हैं। हाल ही में शो में करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन को मेहमान के तौर पर बुलाया गया। इसके बाद नेहा ने उनके लिए क्या कहा, यह जानना वाकई मजेदार है।
करीना रखती हैं हर चीज का ख्याल
जब नेहा के शो में करीना और कार्तिक पहुंचे, तो नेहा ने इन दोनों को कुछ ऐसा कह दिया। नेहा ने करीना को ‘माइक्रोमैनेजर’ बताया, तो कार्तिक के सेंस आॅफ ह्यूमर की काफी तारीफ की। नेहा ने बेबो के बारे में कहा, 'करीना माइक्रोमैनेजर हैं, किसी भी छोटी सी चीज को वह बेहतर ढंग से मैनेज करती हैं। बेशक वह एक बड़ी स्टार हैं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने घर और काम की छोटी से छोटी चीज का प्रबंधन बेहतर ढंग से करती हैं। अपने बेटों से जुड़ी हर चीज का वह खुद प्रबंधन करती हैं। यही नहीं, उनकी खासियत यह भी है कि वह किसी भी बात से घबराती नहीं हैं। हर स्थिति का सामना करने की उनमें कमाल की समझदारी है।'
यह भी पढ़ें: Oscar: जब पहली बार किसी भारतीय गाने को मिला ऑस्कर, दुनियाभर में झूमकर नाचे लोग
विज्ञापन
बोर नहीं होने देते कार्तिक
शो में कार्तिक आर्यन ने शिरकत की थी, तो कार्तिक के बारे में नेहा का कहना है, 'उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। अगर आप उन्हें 6 घंटे का समय दें और कहें कि आपको स्टैंड-अप एक्ट करना है, तो कार्तिक इसमें बहुत अच्छा परफॉर्म करेंगे। वह बहुत ही मजाकिया हैं। आपको एक पल के लिए भी ऐसा महसूस नहीं होगा कि आप बोर हो रहे हैं। उनकी बातें बहुत ही दिलचस्प होती हैं। इतनी कि आप सुनेंगे, तो गौर से सुनेंगे! बहुत अच्छा अनुभव रहा कार्तिक के साथ।'
यह भी पढ़ें: Siddhant Chaturvedi: 'ब्रह्मास्त्र' ठुकराने पर ब्लैक लिस्ट हो गए थे सिद्धांत, एक्टर के खुलासे से सभी हैरान
रश्मिका भी आ सकती हैं नजर
नेहा ने अपने शो में आने के लिए साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भी अप्रोच किया है। नेहा का कहना है कि उन्होंने रश्मिका से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क साधा था। उन्होंने कहा कि रश्मिका के बिना उनका यह सीजन अधूरा सा रह जाएगा, इसीलिए वह चाहती हैं रश्मिका उनके शो का हिस्सा बनें। इससे पहले, नेहा के टॉक शो में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां नजर आ चुकी हैं। इनमें शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ, विक्की कौशल, अनन्या पांडे, कृति सेनन, करीना कपूर और दूसरे कई सेलेब्रिटीज शामिल हैं।