फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Academy Awards: When RRR song Naatu Naatu created history by won Oscar

Oscar: जब पहली बार किसी भारतीय गाने को मिला ऑस्कर, दुनियाभर में झूमकर नाचे लोग

Sat, 09 Mar 2024 11:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Mar 2024 11:55 AM IST
सार

95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का झंडा खूब बुलंद रहा। एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। 

विज्ञापन
Academy Awards: When RRR song Naatu Naatu created history by won Oscar
नाटू नाटू - फोटो : social media

विस्तार

96वें अकादमी पुरस्कारों पर दुनिया की नजर टिकी है। मनोरंजन के इस सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह का आयोजन 10 मार्च को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होने जा रहा है। अकादमी पुरस्कारों को ही ऑस्कर भी कहा जाता है। बीते वर्ष का ऑस्कर समारोह भारत के लिए बेहद खास रहा। देश की झोली में दो अवॉर्ड आए। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी गाने को ऑस्कर मिला हो, लेकिन जब 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर पर कब्जा जमाया, तो दुनियाभर के लोग इस गाने पर झूमकर नाचे।

विज्ञापन


पहली बार रचा इतिहास
95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का झंडा खूब बुलंद रहा। एस.एस. राजामौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। वहीं, भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता। ऑस्कर नॉमिनेशन में शामिल होकर फिल्म आरआरआर का गाना नाटू-नाटू भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है। पहली बार ऐसा हुआ, जब किसी भारतीय फिल्म के गीत को ऑस्कर नॉमिनेशन मिला था और फिर अवॉर्ड भी मिला। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण था। 
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: बेटे आर्यन के ब्रांड का प्रमोशन करते दिखे शाहरुख, सुहाना ने भी भाई की खातिर उठाई 'जादुई छड़ी'
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में छाया गाना
आरआरआर के गीत 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए अवॉर्ड मिला था। इस गाने का क्रिएशन एम एम कीरावनी ने किया था। साथ ही काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने इस गाने को लिखा। ऑस्कर के अलावा 'नाटू-नाटू' गाने ने गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की। इस गाने की दीवानगी का आलम यह रहा है कि दुनियाभर के लोग सोशल मीडिया पर इस पर रील बनाते हैं और यह सिलसिला अभी तक जारी है। 
Shankar Mahadevan: शंकर महादेवन ने महाशिवरात्रि पर फिल्मी गानों पर दी परफॉर्मेंस, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

'जय हो' गाने के लिए रहमान ने जीता था ऑस्कर
कीरवानी से पहले 2009 में एआर रहमान ने 'स्लमडॉग मिलियनर' के गाने 'जय हो' के लिए ऑस्कर जीता था। इसे उन्होंने गीतकार गुलजार के साथ साझा किया था। इसी फिल्म के लिए रेसुल पुकुट्टी ने बेस्ट साउंड मिक्सिंग का ऑस्कर पुरस्कार जीता था। एआर रहमान को ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के म्यूजिक और सॉन्ग के लिए बेस्ट म्यूजिक कैटेगरी में ऑस्कर मिला था। बात करें इस बार के ऑस्कर अवॉर्ड की तो भारत में इसका लाइव प्रसारण डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सुबह चार बजे से होगा।
Aamir Khan: फैन ने आमिर से की पठान जैसी फिल्में बनाने की गुजारिश, अभिनेता ने की लापता लेडीज देखने की रिक्वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed