बोमन ईरानी के कजिन के घर हुई करोड़ों की चोरी, नौकरानी ने बेटे के साथ मिलकर चुराई नकदी और सोने के बिस्किट
बेंगलुरु पुलिस ने एक महिला और उसके बेटे को करोड़ों रुपये की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन दोनों ने चोरी बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी के कजिन भाई खुर्शीद ईरानी के घर पर की थी। आरोपी महिला कई सालों से खुर्शीद ईरानी के घर पर काम करती थी। वह और उसका बेटा दोनों मिलकर उनके घर पर चोरी करते थे।
हालांकि महिला और उसके बेटो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 59 साल की एलिस नाम की महिला करीब 25 सालों से खुर्शीद ईरानी के घर पर काम कर रही थी। उसका 22 साल का लड़का विंसेंट एनीमिशन कोर्स की पढ़ाई कर रहा है। खबर के मुताबिक एलिस और विंसेंट लंबे समय से खुर्शीद ईरानी के घर पर चोरी कर रहे थे।
यह दोनों थोड़ा-थोड़ा करके खुर्शीद के घर से काफी रुपये चुरा चुके थे, लेकिन इनकी असलियत का खुलासा दिसंबर में हुआ जब घर के मालिक ने दोनों मां-बेटे की गतिवीधियों पर नजर रखी। चोरी का पता चलने के बाद खुर्शीद ईरानी ने एलिस और विंसेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अपनी शिकायत में उन्होंने मां-बेटे पर करीब एक करोड़ 30 लाख रुपये की चोरी करने का आरोप लगाया है।
खुर्शीद ईरानी की रिपोर्ट के अनुसार उनके घर से एलिस ने 700 ग्राम के चार सोने के बिसकिट्स, 85 लाख नकदी और करीब 11 लाख रुपये की कीमत के डॉलर चुराए हैं। यह सभी सामान मां-बेटे ने मिलकर पिछले तीन सालों में चुराया है। वहीं पुलिस के अनुसार एलिस का बेटी इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में ढेर सारा रुपया हार गया था, जिसके चलते उन्होंने खुर्शीद के घर पर चोरी करना शुरू किया।
खुर्शीद ईरानी को एलिस पर पहली बार शक इस साल मार्च में हुआ जब उनकी अलमारी से सोने की बिसकिट्स और कुछ नकदी गायब हो गई। वहीं खुद पर शक की सुईं न आए इस कांड के बाद भी एलिस खुर्शीद के घर में लगातार काम करने आती रही। पुलिस ने अपनी जांच पर पाया कि बीते कुछ समय से एलिस और उसके बेटे के रहन-सहन में काफी बदलाव आया। इसके बाद पुलिस ने एलिस के बेटे विंसेंट सोने को सोने के बिसकिट्स बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी मां-बेटे पुलिस की हिरासत में हैं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं ऑनस्क्रीन मां ऊषा नाडकर्णी, अवॉर्ड शो में रोने लगीं फूट-फूटकर