अभिनेत्री से रेप के आरोप में बॉलीवुड अभिनेता गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जानी मानी टीवी अभिनेत्री से रेप के आरोप में सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। द हिन्दु की खबर के मुताबिक अभिनेता के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और मारपीट आरोप हैं।
मुंबई के चारकोप थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर रामचंद्र गायकवाड ने बताया कि शनिवार की टीवी अभिनेत्री ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, टैंगो चार्ली जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता विशाल ठक्कर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस इसके बाद से ही अभिनेता की तलाश शुरू की।
लेकिन तभी किसी माध्यम से अभिनेता को इसकी खबर लग गई और वे घर से फरार हो गए। पर वो अधिक देर तक पुलिस से नहीं बच सके। रविवार सुबह ही चारकोप पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच में अभिनेता पर रेप की पुष्टि हो गई है। बताया कि अभिनेता अपने घर बुलाकर अभिनेत्री के रेप आरोप है।
अपने अपार्टमेंट बुलाकार किया रेप
तारक मेहता का उल्टा चश्मा, जय बजरंग बली और पड़ोसन जैसे धारावाहिकों में काम करने वाली अभिनेत्री के मुताबिक इसके बाद से पुलिस लगातार अभिनेता की तलाश कर रही थी। लेकिन अभिनेता फरार था। रविवार को बताया ने बताया कि विशाल ठक्कर से उनकी मुलाकात साल 2013 में मड इलाके में एक धारावाहिक की शूटिंग के दौरान हुई थी।
इसके बाद पीड़िता और बॉलीवुड फिल्मों समेत किस देश में है मेरा दिल और वीर शिवाजी जैसे धारावाहिकों में काम करने वाले अभिनेता साथ-साथ रहने लगे। लेकिन बात कुछ दिनों बाद ही बिगड़ गई। इसके बाद अभिनेत्री उनसे अलग होना चाहा तो ठक्कर उनके साथ जोर-जबर्दस्ती करने लगे।
अभिनेत्री का अरोप है कि ठक्कर ने उनसे मारपीट भी की। किसी तरह अभिनेत्री ठक्कर से पीछा छुड़ाया लेकिन अलग होने के बाद भी उसे फोन कर परेशान करता रहा। आरोप के मुताबिक बीते 15 अक्टूबर को ठक्कर ने अभिनेत्री को सबकुछ सुलझाने और उनका पीछा छोड़ने का झांसा देकर अपने अपार्टमेंट में बुला लिया ओर उनका रेप किया।
कब तक जेल में रहेगा अभिनेता
पुलिस के मुताबिक अभिनेता पर मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर विशाल को कोर्ट में पेश करने जा रही है। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस कोर्ट से अभिनेता को हिरासत में रखकर ही मामले की तफ्तीश की मांग करेगी।
हालांकि पुलिस का ये भी कहना है कि पहले पीड़िता और आरोपी दोनों लिव इन में रहते थे। ऐसे मामलों में आमतौर पर आरोपी को जमानत मिल जाती है। मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376(रेप), 420(धोखाधड़ी), 323, 509,506 के तहत मामला दर्ज किया है।
गौरतलब है कि जब तब बॉलीवुड अभिनेताओं पर रेप आरोप लगते रहे हैं। इसमें सबसे चर्चित मामला कई हिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता शाइनी अहूजा का है। उन्हें नौकरानी से रेप का दोषी पाया गया था। वह पिछले साल पांच साल की सजा के बाद रिहा हो गए थे।