ओह! कहीं इन दृश्यों की वजह से बैन न हो जाए 'रागिनी..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रागिनी एमएमएस कितनी बोल्ड फिल्म है इस बात का अंदाजा इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर बैन हो चुका है। अब इस ट्रेलर को सिर्फ वही लोग देख सकते हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर है। जब तक आप अपने खुद के एकाउंट से लॉगिन नहीं करेंगे आपको यह ट्रेलर नहीं दिखेगा।
बड़े वर्जन में कट किए गए सीन
रागिनी एमएमएस 2 के ट्रेलर को मल्टीप्लेक्सों में भी लांच कर दिया गया है। लेकिन इस ट्रेलर में इतनी अश्लीलता है कि इसके कई हिस्से दिखाए नहीं गए हैं। और कई जगहों पर वीप की आवाज आई है।
अब यही हाल तस्वीरों का
ट्रेलर के बाद इस फिल्म का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। फर्स्ट लुक में सनी लियोनी को बोल्ड अंदाज में दिखाया गया है। इस फर्स्ट लुक में सनी लियोनी पूरी तरह से न्यूड हैं। उन्होंने अपने शरीर को अपनी टांगों से ढक रखा है।
तस्वीरों पर बवाल
बॉलीवुड में चर्चाएं हैं कि रागिनी एमएमएस में जिस तरह के एक्सपोजर किए गए हैं वह फिल्म को अत्यधिक चर्चाओं में ले आए हैं। बॉलीवुड गलियारों में ऐसी चर्चा है कि कहीं सेंसर बोर्ड को यह तस्वीरें खटक न जाएं।
गाना भी द्घिअर्थी
फिल्म का एक गाना भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की तरह गाना भी द्घिअर्थी है। इस गाने में सनी लियोनी ने जबर्दस्त अंग प्रदर्शन किया है। इस गानों को भी ट्रेलर जितनी ही सुर्खियां मिली हैं।
सनी की इमेज का दोहन
फिल्म के ट्रेलर और प्रोमो को देखकर लगा रहा है कि इस फिल्म में सनी लियोनी की इमेज का दोहन किया गया है। इसके पहले सनी लियोनी जिस्म 2 फिल्म में नजर आ चुकी हैँ लेकिन वहा उनका वैसा एक्सपोजर नहीं था।
क्या चल पाएगी यह फिल्म?
फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म एक्सपोजर और डर का दामन एक साथ लेकर चलने का प्रयास करती है। फिल्म में जितनी मात्रा में डर है उतनी ही मात्रा में एक्सपोजर भी है। अब देखना है कि दर्शक क्या देखने के लिए मल्टीप्लेक्सों में आते हैं।