बॉलीवुड इंडस्ट्री में आपने एक से बढ़कर एक हसीनाएं देखी होंगी। हर किसी को फिल्मों में अपनी जगह बनाए रखने के लिए बहुत से पापड़ बेलने पड़ते हैं और बोल्ड सीन्स इन्हीं का एक हिस्सा है। जहां कुछ अभिनेत्री अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए लोगों बीच पॉपुलर हैं, वहीं कुछ अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। कई अभिनेत्रियों ने फिल्मों में अपनी दिलकश अदाएं दिखाने के लिए जमकर बोल्ड सीन दिए। लेकिन, इतना सब करने के बाद भी कुछ हसीनाओं का नसीब बॉलीवुड में नहीं चमक पाया और वह धीरे-धीरे फिल्मों से गायब हो गईं। जिसका नतीजा यह हुआ कि बॉलीवुड में अपना करियर नहीं बना पाईं। इस लिस्ट में मल्लिका शेरावत से लेकर उदिता गोस्वामी और शर्लिन चोपड़ा जैसी हीरोइनों का नाम शामिल है। यहां देखिए ऐसी अभिनेत्रियों की पूरी लिस्ट, जो कैमरे के सामने अपने को एक्सपोज करने के बाद भी नाकाम रहीं।
Bold Actress: पर्दे पर बोल्ड अवतार भी नहीं दिला सका बॉलीवुड में नाम, गुमनामी का जीवन बिता रहीं ये अभिनेत्रियां
मल्लिका शेरावत
साल 2022 में फिल्म 'जीना सिर्फ मेरे लिए' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मल्लिका शेरावत को साल 2003 में आई फिल्म 'ख्वाहिश' से फेम मिला था। इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'मर्डर' में काम करने के बाद वह सभी के बीच पॉपुलर हो गई थीं। इस फिल्म में उन्होंने इमरान हाशमी के साथ कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए थे। लेकिन, इसके बाद उन्हें इसी तरह के रोल्स के लिए अप्रोच किया जाने लगा था। कुछ और फिल्मों में करने के बाद वो बॉलीवुड से लगभग गायब हो गईं और आज पूरी तरह इंडस्ट्री से उनका बोरिया बिस्तर उठ चुका है।
उदिता गोस्वामी
मल्लिका की तरह ही उदिता गोस्वामी ने भी इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जहर' और 'अकसर' जैसी फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में उन्हें शो पीस की तरह से यूज किया गया था। इनके अलावा वह हिमेश रेशमिया के प्रसिद्ध गाने 'झलक दिखलाजा' में भी दिखाई दी थीं। लेकिन, इन गिनी-चुनी फिल्मों में काम करने के बाद आज उनका कहीं अता-पता नहीं है। वह कहीं गुम हो गई हैं।
कोइना मित्रा
फिल्म 'मुसाफिर' के मशहूर 'साकी साकी' गाने में एक्ट्रेस कोइना मित्रा ने धमाल मचा दिया था। गाने में उनका दिलकश अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था, जिसके बाद वह भी गाने की तरह मशहूर हो गई थीं। लेकिन इतनी प्रसिद्धि पाने के बाद भी अब वह गायब हैं। आखिरी बार कोइना को रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में देखा गया था।
गीता बसरा
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी के संग फिल्म 'द ट्रेन' में रोमांस फरमा चुकीं गीता बसरा को आज सभी लोग जानते हैं। लेकिन उनके करियर और प्रसिद्धि की वजह से नहीं, बल्कि क्रिकेटर हरभजन सिंह की वजह से। दरअसल, इमरान के साथ अपना बोल्ड अंदाज दर्शकों को दिखाने के बावजूद भी गीता बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाई और फिल्मों से दूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी कर ली और आज सब लोग उन्हें उनकी पत्नी के रूप में ही जानते हैं।