Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol Starrer Bandar Song Come On Baby Dil Kisko Degi Is Originally From Movie Videsh Released In 1977

Exclusive: 49 साल पुराना है बॉबी पर ‘बंदर’ में फिल्माया गया यह गाना, 1977 में रिलीज हुई इस फिल्म से लिया गया

Sat, 30 May 2026 09:01 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 30 May 2026 09:01 PM IST
सार

Bandar Movie: बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ में फिल्माया गया गाना ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ इन दिनों चर्चाओं में हैं। जानिए कहां से आया इस गाने का आइडिया और क्या है इसका 49 साल पुराना कनेक्शन…

विज्ञापन
Bobby Deol Starrer Bandar Song Come On Baby Dil Kisko Degi Is Originally From Movie Videsh Released In 1977
बंदर फिल्म के गाने की कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म का जब टीजर सामने आया था, तब उसमें एक गाना सुनने को मिला था। इसका टाइटल ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ है। इस गाने की कुछ लाइनों ने ही लोगों का ध्यान खींचा और देखते-देखते ही गाना वायरल हो गया। अब फिल्म के निर्माता निखिल द्विवेदी ने बताया कहां से आया गाने का आइडिया और क्या है इसकी 49 साल पुरानी कहानी? 

विज्ञापन
Trending Videos

Bobby Deol Starrer Bandar Song Come On Baby Dil Kisko Degi Is Originally From Movie Videsh Released In 1977
निखिल द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुई ‘बंदर’ में इस गाने की एंट्री
‘बंदर’ में लिया गया गाना ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ दरअसल, 49 साल पुरानी एक बॉलीवुड फिल्म का गाना है। ‘बंदर’ में इस गाने को लेने का आइडिया प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी का था। अमर उजाला से खास बातचीत में निर्माता निखिल द्विवेदी ने ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ गाने को लेकर बात की।

निखिल ने बताया, 'यह गाना एक पुरानी फिल्म का है, जिसके बारे में मैं ज्यादा नहीं बताऊंगा। मैंने ये गाना पहले कहीं सुन रखा था। फिर मैं इसे लेकर अनुराग कश्यप के पास गया।क्योंकि अंत में फैसला उन्हीं को करना है। जब मैंने उन्हें सुनाया तो उन्हें गाना काफी पसंद आया। फिर उन्होंने ये असली गाना पूरा देखा। फिर उन्होंने इसे बॉबी पर कैसे फिल्माया जाना है, ये तय किया। इसके बाद इस गाने को हिट कराने का पूरा क्रेडिट बॉबी को जाता है। जिस तरह से उन्होंने इस गाने को प्रेजेंट किया है, पूरी वॉक से लेकर गिटार पकड़कर परफॉर्म करने तक।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

Bobby Deol Starrer Bandar Song Come On Baby Dil Kisko Degi Is Originally From Movie Videsh Released In 1977
बॉबी देओल और विदेश फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

49 साल पुरानी फिल्म ‘विदेश’ का है असली गाना
‘बंदर’ में लिया गया गाना ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ साल 1977 में आई फिल्म ‘विदेश’ का असली गाना है। इस गाने को अजीत सिंह ने गाया है। जबकि इसके बोल गीतकार प्रेम जल्लांदारी ने लिखे हैं और संगीत सपन-जगनमोहन ने दिया है।

अवतार भोगाल द्वारा निर्देशित ‘विदेश’ में महेंद्र संधू, शोमा आनंद और प्रेमकृष्ण मल्होत्रा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। 49 साल पुरानी फिल्म में लिया गया ये गाना अब साल 2026 में आई ‘बंदर’ फिल्म में लिए जाने के बाद फिर से चर्चाओं में है।

विज्ञापन

Bobby Deol Starrer Bandar Song Come On Baby Dil Kisko Degi Is Originally From Movie Videsh Released In 1977
बंदर फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

5 जून को रिलीज होगी 'बंदर'
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'बंदर' में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 'समर' नाम के एक ऐसे पॉप स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर खत्म हो चुका है। वह अपनी पुरानी लोकप्रियता को वापस पाने के लिए बेताब है।

कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक महिला उस पर रेप का आरोप लगाती है। अब कौन सच बोल रहा है और क्या झूठ है, ये फिल्म देखने पर पता चलेगा। 'बंदर' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी और सबा आजाद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed