Marlene Ahuja: खुशियों के बीच देओल परिवार में छाया गम का माहौल, बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का हुआ निधन
बॉबी देओल की सास और तान्या आहूजा की मां मार्लीन आहूजा का 2 सितंबर को निधन हो गया। लंबी बीमारी के कारण उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे करण देओल की शादी और फिर 'गदर 2' की अपार सफलता देओल परिवार में खुशियां लेकर आई थी। लेकिन अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने इस परिवार को झंझोर कर रख दिया है। दरअसल, अभिनेता बॉबी देओल की सास मर्लिन आहूजा का निधन हो गया है। बॉबी देओल की पत्नी तान्या आहूजा अपनी मां के जाने से टूट गई हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि तान्या की मां मर्लिन लंबे समय से बीमार थीं। बीमारी के चलते उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली।
देओल परिवार में छाया मातम
बॉबी देओल की सास और तान्या आहूजा की मां मार्लीन आहूजा का 2 सितंबर को निधन हो गया। लंबी बीमारी के कारण उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉबी की शादी तान्या आहूजा से हुई थी, जिन्हें तान्या देओल के नाम से जाना जाता है। सूत्र के मुताबिक, 'वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और रविवार शाम को लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था।' मर्लिन आहूजा ने निधन के कारण देओल परिवार में गम का माहौल छा गया है।
Bhumi Pednekar: इस दिन रिलीज होगा 'थैंक्यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर, भूमि पेडनेकर ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
बिजनेसवुमन थीं मर्लिन आहूजा
बता दें, तान्या आहूजा करोड़पति बैंकर दिवंगत देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं, जो सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर थे और 20वीं सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी भी थे। ऐसे में उनकी मां मर्लिन आहूजा भी बिजनेसवुमन थीं। गौरतलब है कि तान्या आहूजा के अलावा मर्लिन के दो बच्चे हैं, जिनका नाम विक्रम आहूजा और मुनीषा आहूजा है। लेकिन मर्लिन मुंबई में रहती थीं।
आपको बता दें, सेंचुरियन बैंक के शीर्ष बैंकर देवेन्द्र आहूजा के आकस्मिक निधन के बाद बॉबी देओल ने ही उनका अंतिम संस्कार किया था। क्योंकि तान्या के पिता और उनके बेटे विक्रम में काफी विवाद चल रहा था। ऐसे में दामाद बॉबी देओल ने चंदनवाड़ी श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया था, जबकि विक्रम आहूजा को कथित तौर पर संस्कार से दूर रखा गया था। विक्रम को अंतिम संस्कार करने की इजाजत नहीं क्योंकि कथित तौर पर देवेन्द्र आहूजा की ऐसी ही इच्छा थी। अब देखना यह होगा कि मर्लिन का अंतिम संस्कार कौन करता है।
Falak Khan: नेपोटिज्म पर बोलीं 'चंपारण मटन' एक्ट्रेस फलक खान, कहा- एक्टर के बेटे में एक्टिंग हो यह जरूरी नहीं