Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol And Raghav Juyal Watching India vs Bangladesh Match At Dubai

Bobby Deol: बॉबी देओल के साथ IND VS Bangladesh का मैच देखने पहुंचे राघव जुयाल, दुबई से वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 24 Sep 2025 11:13 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 24 Sep 2025 11:13 PM IST
सार

सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का हिस्सा रहे बॉबी देओल और राघव जुयाल को हाल ही में दुबई में साथ देखा गया। दोनों एक्टर्स भारत बनाम बांग्लादेश मैच को देखने पहुंचे। मैच देखते हुए बॉबी, राघव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

विज्ञापन
Bobby Deol And Raghav Juyal Watching India vs Bangladesh Match At Dubai
भारत बनाम बांग्लादेश मैच देखते हुए राघव जुयाल और बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@sen_creative_

विस्तार

बॉबी देओल और राघव जुयाल क्रिकेट फैंस हैं। दोनों को हाल ही में दुबई में भारत बनाम बांग्लादेश मैच में देखा गया। स्टेडियम से दोनों की तस्वीरें वायरल हैं। राघव और बॉबी देओल मैच को काफी एंज्वॉय करते दिखे। यूजर्स ने भी इनकी वायरल तस्वीरों को पसंद किया है। 

विज्ञापन


बॉबी देओल और राघव स्टेडियम में गपशप करते नजर आए
मैच देखने के अलावा बॉबी देओल और राघव जुयाल गपशप करते भी दिखे। बॉबी देओल डेनिम शर्ट, शॉर्ट पैंट में नजर आए। वहीं राघव ने जींस और व्हाइट टी-शर्ट पर शर्ट की लेयरिंग की थी। यूजर्स ने भी इनकी तस्वीरों पर रिएक्शन दिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट दोनों एक्टर्स को सराहा। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: The Bads of Bollywood: फिर मुश्किल में फंसे रणबीर कपूर, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इस सीन पर विवाद; FIR की मांग 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैड्स ऑफ बॉलीवुड का प्रमोशन करने पहुंचे
बॉबी देओल और राघव जुयाल की वायरल तस्वीरों को देखकर लगता है कि दोनों दुबई में सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रमोशन करने पहुंचे हैं। जहां पर दोनों बैठे हैं, वहां पर सीटिंग एरिया में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ लिखा है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sen_creative_ (@sen_creative_)


सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में नजर आए ये एक्टर्स 
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में लक्ष्य ने हीरो आसमान का रोल किया है। वहीं इसमें बॉबी देओल ग्रे शेड रोल में नजर आए, जो हीरो की लवर के पिता बने हैं। सीरीज में मोना सिंह, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। इन दिनों अपनी अलग तरह की कहानी के कारण यह सीरीज चर्चा में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed