{"_id":"5ff345058ebc3e3f7e5d4030","slug":"bmc-registerd-fir-against-arbaaz-khan-sohail-khan-and-nirvaan-khan-for-violating-covid-norms","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहेल और अरबाज खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का लगा आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोहेल और अरबाज खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कोरोना गाइडलाइन तोड़ने का लगा आरोप
Mon, 04 Jan 2021 11:40 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
अरबाज, सोहेल, सलमान
- फोटो : फाइल
कोरोना महामारी के दौर में जहां एक तरफ सभी लोग काफी सावधानी बरत रहे हैं। ऐसे में सलमान खान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान के ऊपर कोरोना की गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप लगा है। जिसके चलते अरबाज, सोहेल और सोहेल के बेटे निर्वाण के ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है। अरबाज, सोहेल और उनके बेटे निर्वान को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल सोहेल खान, उनके बेटे निर्वान खान और भाई अरबाज खान ये तीनों 25 दिसंबर को यूएई से मुंबई आए। इन सभी को वापस लौटने के बाद ताज होटल में क्वारंटीन होना था लेकिन ऐसा ना कर ये तीनों सीधे अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में चले गए। इसके चलते तीनों के ऊपर ये मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) registers FIR against actor Sohail Khan & his son Nirvaan as well as actor Arbaaz Khan for violating COVID norms. They returned from Dubai on 25th Dec & were asked to remain in quarantine in a hotel but they went home: BMC. #Maharashtra
— ANI (@ANI) January 4, 2021
बता दें कि भले ही इन दिनों लॉकडाउन से लोगों को राहत मिल गई हो। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तहत सभी गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य है। लेकिन लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स ने विदेशों में छुट्टियां मनाईं या शूटिंग की। कई सितारों ने तो इन गाइडलाइन्स का अच्छे से पालन किया। परंतु कुछ सितारों ने इसमें लापरवाही बरती है।
सलमान खान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी ऐसी लापरवाही बरतते नजर आए। इसके बाद बीएमसी ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। बीएमसी का सख्त रवैया देख लग रहा है कि ये सितारे अब मुश्किल में घिरने वाले हैं।
पढ़ें: इस तारीख से बंद हो जाएगा 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' शो, मुख्य अभिनेत्री ने किया सनसनीखेज खुलासा