फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bmc demolishes the part of arshad warsi house as it illegal coverage

अरशद वारसी को BMC का झटका, घर पर चला हथौड़ा

Wed, 21 Jun 2017 04:57 PM IST
amaruajla.com- Presented by: कुशमिता राणा
amaruajla.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 21 Jun 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
bmc demolishes the part of arshad warsi house as it illegal coverage
मुंबई में बीएमसी कड़ा रुख अपनाती दिख रही है। अब बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी के लिए बीएमसी ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। हाल ही में मिल रही खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि अरशद वारसी के घर बीएमसी ने हथौड़ा चला दिया है। इन दिनों बीएमसी बॉलीवुड स्टार्स के खिलाफ सख्त रवैया अपनाती नजर आ रही है। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले ही कपिल शर्मा भी बीएमसी से आहत हो गए थे। अरशद के बंगले पर बीएमसी हथौड़ा चला चुकी है जबकि एक और नोटिस दी गई है। सुबह बीएमसी ने अभिनेता अरशद वारसी के वर्सोवा वाले बंगले का एक हिस्सा गिरा दिया। 
विज्ञापन


बीएमसी को खबर मिली थी कि अरशद ने इस बंगले में एक अतिरिक्त फ्लोर गैर-कानूनी तरीके से बनवाया है। बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले अरशद वारसी के सोसायटी वालों ने बीएमसी को शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद बीएमसी ने शनिवार को अरशद के घर के बाहर नोटिस भी चिरकाया लेकिन बीएमसी को अरशद की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला तो बीएमसी ने उनके घर का एक हिस्सा तोड़ गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं बीएमसी ने अरशद को एक दुसरा नोटिस भी दिया है कि, वे या तो गैर कानूनी तरीके से बनाए गए फ्लोर को तोड़े या फिर उन्हें परिष्ण दे कि वे उन्हें बंगले के भीतर जाकर कायदे से उस फ्लोर को तोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed