फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bloody Daddy actor Shahid Kapoor trolled as a fan touches his feet video viral

Video: 'फेवरेट एक्टर है भगवान नहीं...,' फीमेल फैन ने छुए शाहिद कपूर के पैर तो भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

Sun, 23 Apr 2023 10:44 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 23 Apr 2023 10:44 AM IST
सार

एक फीमेल फैन ने शाहिद कपूर का पैर छुआ है। वहीं, इस क्लिप के वायरल होते ही नेटिजन्स ने एक्टर को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Bloody Daddy actor Shahid Kapoor trolled as a fan touches his feet video viral
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में वेब सीरीज 'फर्जी' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले शाहिद कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनते हैं। इसी कड़ी में एक्टर अपनी लेटेस्ट आउटिंग को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं। शाहिद कपूर के हालिया स्पॉटेड वीडियो में उनके लुक से ज्यादा एक फैन का एक्शन ध्यान खींच रहा है। वहीं, फैन के इस रवैये पर लोगों ने शाहिद को ही आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

शाहिद कपूर से मिली उत्साहित फैन

शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस क्लिप में एक्टर की एक फीमेल फैन उनसे मिलने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। पहले तो महिला प्रशंसक, एक्टर के साथ सेल्फी लेती हैं उसके बाद वह जो करती हैं उसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

फैन ने छुए शाहिद के पैर तो भड़क उठे नेटिजन्स

वायरल वीडियो में शाहिद कपूर व्हाइट ओवर-साइज्ड टीशर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में बेहद कूल लग रहे हैं। वहीं, उन्होंने मैचिंग शूज पहना हुआ है। साथ ही एक नेक-चेन के जरिए अपने लुक को एक्सेसराइज करते नजर आए हैं। वहीं, फीमेल फैन शाहिद कपूर के साथ सेल्फी लेने के बाद पैर छूते नजर आ रही हैं, जिसे देख नेटिजन्स ने अपनी भौंहे चढ़ा ली हैं। 

Palak Tiwari: 'नो नेकलाइन' वाले विवाद के बाद खराब हो गए सलमान-पलक के रिश्ते? अभिनेत्री का बड़ा खुलासा

कमेंट सेक्शन में लगा प्रतिक्रियाओं का तांता

शाहिद कपूर के इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'पैर छूने की क्या जरूरत है... फेवरेट एक्टर है वह भगवान नहीं। प्यार और इज्जत दिखाने के और भी तरीके हैं..!!' दूसरे ने लिखा है, 'ऐसे बिहेव कर रही है जैसे शाहिद कपूर भगवान हो।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'छूना है तो अपने माता-पिता के पैर छूओ। इन स्टार्स के नहीं, बेवजह इन्हें इतना सिर पर चढ़ाने की जरूरत नहीं है। इस बीच, शाहिद अगली बार अली अब्बास जफर की आने वाली फिल्म 'ब्लडी डैडी' में एक एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2011 की फ्रेंच फिल्म निट ब्लैंच का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed