फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Biswajit Chatterjee Recalls Kissing Scene With Rekha Reveals How He Gave Rocky Title To Sanjay Dutt

बिस्वजीत चटर्जी: रेखा संग विवादित किसिंग सीन से संजय दत्त की डेब्यू फिल्म तक, निर्देशक ने सुनाए अनसुने किस्से

Wed, 23 Sep 2026 10:50 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:50 PM IST
सार

Biswajit Chatterjee: दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने अपने लंबे फिल्मी करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। चर्चित किसिंग सीन से लेकर संजय दत्त की डेब्यू फिल्म तक, जानिए निर्देशक ने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Biswajit Chatterjee Recalls Kissing Scene With Rekha Reveals How He Gave Rocky Title To Sanjay Dutt
रेखा संग किसिंग सीन पर बोले बिस्वजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिस्वजीत चटर्जी ने 1979 की फिल्म ‘दो शिकारी’ में रेखा के साथ अपने चर्चित किसिंग सीन को याद किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने संजय दत्त की डेब्यू फिल्म ‘रॉकी’ का टाइटल उनके पिता और अभिनेता सुनील दत्त को बिना कोई पैसे लिए दे दिया था।
विज्ञापन


रेखा संग किसिंग सीन पर क्या बोले बिस्वजीत? 
एएनआई से बातचीत में बिस्वजीत चटर्जी ने ‘दो शिकारी’ में रेखा के साथ फिल्माए गए किसिंग सीन को याद किया। उस समय इस सीन को लेकर काफी चर्चा और विवाद हुआ था। इस मामले पर उन्होंने कहा, 'आज के दौर में इसका कोई मतलब नहीं है। आज पर्दे पर किसिंग कुछ भी नहीं है। आज फिल्मों में बेडरूम सीन देखकर मुझे हैरानी होती है।'
विज्ञापन

Biswajit Chatterjee Recalls Kissing Scene With Rekha Reveals How He Gave Rocky Title To Sanjay Dutt
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा से दोबारा हुई थी मुलाकात
जब बिस्वजीत से पूछा गया कि क्या ‘दो शिकारी’ के किसिंग सीन को लेकर हुए विवाद के बाद वह दोबारा रेखा से मिले थे, तो उन्होंने कहा, 'हां।' उन्होंने बताया, 'उसके बाद उन्होंने मेरी फिल्म की। मैं उस फिल्म का प्रोड्यूसर और डायरेक्टर था और मैंने उनसे बात की। उन्होंने मेरी फिल्म में काम किया।'
विज्ञापन

Biswajit Chatterjee Recalls Kissing Scene With Rekha Reveals How He Gave Rocky Title To Sanjay Dutt
संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी - फोटो : फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी
ऐसे संजय दत्त को मिला था ‘रॉकी’ का टाइटल
बिस्वजीत चटर्जी ने संजय दत्त की डेब्यू फिल्म ‘रॉकी’ से जुड़ा एक खास किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि कभी यह टाइटल उनके पास था। वह प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के तौर पर अमिताभ बच्चन और रेखा के साथ एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे, जिसके लिए उन्होंने ‘रॉकी’ टाइटल लिया था। हालांकि बाद में यह फिल्म नहीं बन पाई।

इसके बाद जब सुनील दत्त अपने बेटे संजय दत्त को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे थे, तो उन्होंने बिस्वजीत से ‘रॉकी’ टाइटल देने की बात कही। इस किस्से को याद करते हुए बिस्वजीत ने कहा, 'उनके साथ हमारा रिश्ता परिवार जैसा रिश्ता था।

सुनील दत्त ने कहा, ‘अपने बेटे के लिए फिल्म बना रहा हूं... यह टाइटल संजू बाबा को बहुत सूट करेगा।’ मैंने कहा, 'अभी ले जाइए।' इसके बाद सुनील दत्त ने पूछा, 'आप इसके लिए कितने पैसे लेंगे? मैंने कहा, 'आप क्या कह रहे हैं...?' अगले दिन मैंने उन्हें पहली फिल्म का टाइटल दे दिया।'

 ये भी पढ़ें- चिन्मयी श्रीपदा: कालकाजी दुष्कर्म मामले के बाद भड़कीं सिंगर, महिला सुरक्षा पर उठाए कड़े सवाल; शेयर किया पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed