फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bipasha basu miss herman baweja

'दूसरे' प्रेमी के लिए कुछ भी करेंगी बिपाशा

Tue, 25 Feb 2014 11:54 AM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
bipasha basu miss herman baweja

बिपाशा बसु इन दिनों मॉरिशस में शूटिंग कर रही हैं और वहां उनके बॉयफ्रेंड हरमन नहीं हैं। सो बिपाशा सबसे बता रही हैं कि वह हरमन को कितना ‘मिस’ कर रही हैं। लेकिन उनकी परेशानी की असली वजह यह नहीं, कुछ और है।

विज्ञापन


असल में लोग उनकी पर्सनल जिंदगी में घुसे आना चाहते हैं। बिपाशा ने हरमन के साथ अपने इश्क को तो सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लिया, लेकिन बात यहां पर खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन


बिपाशा चाहती हैं कि उनके प्रेमी का कैरियर आसमान छूए और इसके लिए वह हरमन की फिल्म ‘ढिश्क्यांऊ’ को प्रमोट करने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। परंतु लोग हैं कि उनसे और हरमन से इस फिल्म को लेकर सवाल करने के बजाय उनकी निजी जिंदगी पर सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी की खातिर कुछ भी

bipasha basu miss herman baweja

बिपाशा सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लगातार फिल्म को लेकर कुछ न कुछ लिख रही हैं, जिससे लोगों का ध्यान ‘ढिश्क्यांऊ’ पर जाए। जबकि खुद यह बांग्ला सुंदरी साजिद नाडियाडवाला की ‘हमशक्ल’ में काम कर रही है।

आश्चर्य की बात है कि जब निर्माता शिल्पा शेट्टी ने ‘ढिश्क्यांऊ’ का पहला ट्रेलर ट्वीट किया था, तो बिपाशा ने कुछ ही पलों में अपने प्रशंसकों के लिए उसे री-ट्वीट कर दिया था। यही नहीं, इसके बाद बिपाशा ने मीडिया में हरमन और फिल्म को लेकर छपे आलेख भी ट्वीट किए थे।

बिपाशा की चाहत

bipasha basu miss herman baweja

कदम और आगे बढ़ते हुए उसी दिन हरमन के साथ अपने प्यार का इकरार करते हुए ट्वीट किया था, जिस दिन इस हीरो ने फिल्म में अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। लेकिन बिपाशा का छोड़ा हुआ यह रॉकेट उन्हीं की तरफ पलट गया और मीडिया ने फिल्म के बजाय उनके रोमांस और संभावित शादी की खबरों की सुर्खियां बना दीं।

हरमन अब जहां भी जा रहे हैं, वहां उनसे फिल्म को लेकर तो कम और बिपाशा के साथ प्यार तथा शादी की बातें ज्यादा पूछी जा रही हैं। वैसे हरमन को कैरियर आगे बढ़ाने के लिए इससे पहले उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा का भी खूब सहारा मिला था, परंतु बात बन नहीं सकी।

प्रियंका के अपोजिट उनकी ‘लवस्टोरी 2050’ बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक थी। इसके बाद प्रियंका ने हरमन के साथ ‘वाट्स योर राशि’ भी की थी, लेकिन वह भी बुरी तरह से लुढ़क गई। अब देखना होगा कि बिपाशा का सहारा हरमन का कैरियर कहां तक ले जा पाता है!

और भुला दी दुश्मनी...?

bipasha basu miss herman baweja

प्यार में इंसान क्या नहीं करता। एक समय था जब सेक्सी सुंदरियों के रूप में बिपाशा बसु और शिल्पा शेट्टी एक-दूसरे को टक्कर देती थीं। लेकिन आज देखिए... जब शिल्पा ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म में हरमन को हीरो बनाया तो बिपाशा ने दुश्मनी भुला दी है।

फिल्म में शिल्पा के आइटम डांस का ट्रेलर देखने के बाद बिपाशा ने ट्वीट किया कि ऐसी बॉडी पर तो कौन ना फिदा हो जाए...! देखना यह होगा कि फिल्म का नतीजा आने के बाद क्या बिपाशा इस तरह के ट्वीट करती रहेंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed