'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे बिल गेट्स, स्मृति ईरानी ने कही यह खास बात
Bill Gates In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स भारतीय टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नजर आएंगे। इसे लेकर इस शो का हर सदस्य बेहद उत्साहित है।
विस्तार
स्टार प्लस के नए प्रोमो में स्मृति ईरानी का किरदार तुलसी विरानी वीडियो कॉल पर किसी से बात करती दिखती है। वह अपने अंदाज में 'जय श्री कृष्ण' कहकर मेहमान का स्वागत करती है, और जवाब में दूसरी तरफ से भी यही कहा जाता है। तुलसी कहती हैं, 'अमेरिका से सीधे हमारे परिवार से जुड़ना बहुत अच्छा लग रहा है। हम आपका इंतजार कर रहे हैं।' फिर वह दर्शकों से कहती हैं, 'आप सोच रहे होंगे कि यह मेहमान कौन है। थोड़ा इंतजार करें।'
पीटीआई के अनुसार, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आने वाले यह मेहमान बिल गेट्स हैं। बिल गेट्स इससे पहले अमेरिकी शो 'द बिग बैंग थ्योरी' में भी नजर आ चुके हैं। खबर है कि वह शो में मां और नवजात शिशु के स्वास्थ्य और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कार्यों के बारे में बात करेंगे।
यह भी पढ़ें: 'सिर्फ हम दोनों', राकेश की पत्नी पिंकी ने जन्मदिन पर खुद को दिया अनमोल तोहफा; ऋतिक ने मां को दिया अनोखा नाम
स्मृति ईरानी ने एक इंटरव्यू में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बिल गेट्स की मौजूदगी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'यह भारतीय मनोरंजन के लिए ऐतिहासिक पल है। महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य लंबे समय से मुख्य चर्चा से बाहर रहा है। यह कदम इसे बदलने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।' उन्होंने आगे कहा, 'दुनिया की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक को भारतीय टीवी की लोकप्रिय कहानी के साथ लाना सिर्फ एक सहयोग नहीं, बल्कि जागरूकता और बदलाव की शुरुआत है।'
यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा की मां रीना ने बेटी के मातृत्व सफर पर लिखा भावुक नोट, शेयर की बचपन की प्यारी तस्वीर..
View this post on Instagram