शाहरुख और आमिर की फिल्मों की टक्कर, हॉलीवुड-बॉलीवुड में भिड़ंत; जानिए क्रिसमस पर कब-कब हुआ बिग क्लैश
Biggest Christmas Box Office Clashes: क्रिसमस का मौका फिल्मी दुनिया के लिए भी एक खास मौका होता है। इस मौके पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। पिछले कुछ साल में कई बड़े एक्टर्स की, हॉलीवुड और बॉलीवुड की जबरदस्त टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिली। जानिए, क्रिसमस पर बॉक्स ऑफिस पर कब-कब और कौन सी फिल्मों की आपस में भिड़त हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज देश भर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म तो रिलीज नहीं हुई। लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ पहले से मौजूद है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। वैसे पिछले कुछ वर्षों पर नजर डालें तो क्रिसमस के मौके पर शाहरुख खान, आमिर खान जैसे बड़े स्टार्स की फिल्में आपस में टकराई हैं। साथ ही बॉलीवुड और हॉलीवुड भी बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आया। जानिए, वे कौन सी फिल्में थीं? और बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी थी।
दंगल और वजीर (2016)
साल 2016 में आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ क्रिसमस पर रिलीज हुई थी। वहीं अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर स्टारर ‘वजीर’ पहले से थिएटर में मौजूद थी। लेकिन आमिर खान के सामने अमिताभ बच्चन की फिल्म टिक ना सकी। फिल्म ‘दंगल’ ने इंडिया में ग्रास कलेक्शन 535 करोड़ रुपये का किया, वहीं ओवरसीजन कलेक्शन 1535.3 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2070.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं अमिताभ बच्चन की वजीर ने बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में ग्रास कलेक्शन 55.42 करोड़ रुपये किया। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 78.60 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन कर सकी।
पीके और हैप्पी न्यू ईयर (2014)
साल 2014 में आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्मों की टक्कर हुई। फिल्म ‘पीके’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ का बॉक्स ऑफिस क्लैश क्रिसमस पर हुआ। दरअसल, शाहरुख खान की ‘हैप्पी न्यू ईयर’ दिवाली पर रिलीज हुई थी लेकिन क्रिसमस तक थिएटर में मौजूद थी। फिर आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ क्रिसमस पर रिलीज हुई। आमिर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई। इन दोनों फिल्माें के कलेक्शन की बात करें तो ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने इंडिया में ग्रास 295 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं वर्ल्डवाइड 395 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ‘पीके’ की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर रुपये बटोरे। आमिर खान की फिल्म ने भारत में 507 करोडु रुपये का ग्रास कलेक्शन किया, वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 792.00 करोड़ रुपये की कमाई की।
थ्री इडियट्स और अवतार (2009)
आमिर खान की फिल्मों की टक्कर हॉलीवुड फिल्मों से भी हुई। फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ और हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ साल 2009 में आपस में टकराई। क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज देखा गया। ‘थ्री इडियट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 274 करोड़ (ग्रास कलेक्शन) रुपये की कमाई की। वहीं आमिर खान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 350 करोड़ रुपये कमाए। हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ की बात करें तो इसने भारत में अच्छी कमाई की थी।
धूम 3 और द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट (2013)
साल 2013 में ‘धूम’ फ्रेंचाइज की तीसरी कड़ी क्रिसमस पर रिलीज हुई। इसके साथ ही हॉलीवुड फिल्म ‘द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ भी भारत में रिलीज हुई। हॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में लियोनार्डो डिकैप्रियो थे। वहीं धूम 3 में आमिर खान नजर आए। दर्शकों ने ‘धूम 3’ को ज्यादा पसंद किया। धूम 3 ने इंडिया में ग्रास 372 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 558 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। इस फिल्म के आगे लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ का सिक्का नहीं चला।
(बॉलीवुड फिल्मों का हिंदी वर्जन का कलेक्शन)
इन फिल्मों के बीच भी हुई टक्कर
- जीरो और एक्वामैन: 2018 में शाहरुख खान की फिल्म जीरो क्रिसमस पर रिलीज हुई। साथ ही हॉलीवुड कर एक फिल्म ‘एक्वामैन’ रिलीज हुई। शाहरुख की ‘जीरो’ से ज्यादा भारतीय दर्शकों ने हॉलीवुड फिल्म ‘एक्वामैन’ को पसंद किया। शाहरुख खान की फिल्म ने इंडिया में ग्रास 120.80 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 178.00 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि वर्ल्डवाइड ‘एक्वामैन’ ने 3595 करोड़ रुपये का कमाई की थी। इसमें भारतीय बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन भी शामिल था।
- 83 और स्पाइडमैन-नो वे होम: 2021 में रणवीर सिंह की 83 और मार्वल की स्पाइडमैन-नो वे होम के बीच क्लैश हुआ। स्पाइडमैन-नो वे होम को ज्यादा प्यार मिला। ‘83’ ने इंडिया में ग्रास 129 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि स्पाइडमैन-नो वे होम ने इंडिया में ग्रास 271 करोड़ रुपये कमाए।
- तारे जमीन पर और वेलकम : 2007 में आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम’ को दर्शकों ने सराहा। फिल्म ‘तारे जमीन पर’ ने इंडिया में ग्रास 83.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘वेलकम’ ने इंडिया में ग्रास 94.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
- ‘गजनी’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’: 2008 में क्रिसमस और न्यू ईयर वीक के मौके पर आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्मों के बीच टक्कर हुई। ‘गजनी’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया। ‘गजनी’ ने इंडिया में ग्रास 157.85 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ ने इंडिया में ग्रास 114.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।