{"_id":"67023f005f320f5a8e0c2015","slug":"bigg-boss-winners-list-know-where-and-what-are-they-doing-nowadays-mc-stan-to-gauahar-khan-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss Winners: अब कहां हैं गौहर खान से एमसी स्टैन तक 'बिग बॉस' के ये विजेता, शो से बनाई अपनी अलग पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss Winners: अब कहां हैं गौहर खान से एमसी स्टैन तक 'बिग बॉस' के ये विजेता, शो से बनाई अपनी अलग पहचान
Sun, 06 Oct 2024 02:01 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Oct 2024 02:01 PM IST
सार
सलमान खान के शो 'बिग बॉस' में शामिल हुए कई सारे सितारे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अब काम से एक अलग पहचान बनाई है। आइए आपको बताते हैं कि अब कहां हैं बिग बॉस के पिछले विजेता।
विज्ञापन
बिग बॉस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सलमान खान के शो 'बिग बॉस' का 18वां सीजन आज यानी 6 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले बिग बॉस के घर की तस्वीरें और कंटेस्टेंट के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। इस सस्पेंस से आज पर्दा उठने वाला है। इस शो में शामिल होकर गौहर खान, शिल्पा शिंदे, दीपिका कक्कड़, रुबीना दिलैक, एमसी स्टेन ने जीतकर अब इंडस्ट्री में अपने काम से शानदार नाम बना लिया है। आइए आपको बताते हैं कि बिग बॉस के ये पिछले विजेता अपनी जिंदगी के किस मुकाम में हैं और क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @munawar.faruqui
मुनव्वर फारूकी
बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी को स्टेंडअप कॉमेडी और अपने रैप के लिए जाना जाता है। मुनव्वर को बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। अब मुनव्वर नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में पहुंचे थे। वह अपने गानों के कारण जाने जाते हैं।

एमसी स्टेन
- फोटो : सोशल मीडिया
एमसी स्टेन
बिग बॉस सीजन 16 के विनर एमसी स्टेन को अपने गानों के लिए जाना जाता है। उन्होंने साल 2023 में बिग बॉस में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को मात दी थी।

तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस सीजन 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश ने अपने टीवी धारावाहिकों के कारण प्रशंसकों के बीच अपनी पहचान बनाई है। तेजस्वी प्रकाश को 'स्वरागिनी' जैसे शो के लिए जाना जाता है। तेजस्वी प्रकाश ने 'खतरों के खिलाड़ी 10', 'जी कॉमेडी शो' और 'बिग बॉस 15' जैसे कई रियलिटी टीवी शो में हिस्सा लिया है।

रुबीना दिलैक
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुबीना दिलैक
अभिनेत्री रुबीना दिलैक को उनके पॉडकास्ट शो में देखा जा रहा है। रुबीना को साल 2022 में आई फिल्म 'अर्ध' में देखा गया था। अभिनेत्री ने खतरों के खिलाड़ी 12' और 'झलक दिखला जा 10' जैसे शो में हिस्सा लिया था।

दीपिका कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीपिका कक्कड़
अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को 'ससुराल सिमर का' शो के लिए जाना जाता है। इसके बाद दीपिका झलक दिखला जा' और 'नच बलिए' में भी नजर आईं थीं। दीपिका इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर हैं। अभिनेत्री अपने बेटे और परिवार को संभाल रही हैं।

गौहर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
गौहर खान
हाल ही में 'चौदह फेरे' में नजर आईं गौहर खान बिग बॉस के सीजन 7 की विजेता रही हैं। गौहर ने साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उन्हें 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'इश्कजादे' जैसी फिल्मों और 'झलक दिखला जा 3', 'खतरों के खिलाड़ी 5' जैसे रिएलिटी शो में देखा जा सकता है।