कोरोना संकट: महामारी के बीच ऑफ एयर हुआ बिग बॉस कन्नड़ का आठवां सीजन, वापस भेजे गए सभी कंटेस्टेंट
कन्नड़ भाषा के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ को रद्द कर दिया गया है। कन्नड़ बिग बॉस को किच्चा सुदीप होस्ट कर रहे थे। बंद होने से पहले शो में आठ कंटेस्टेंट थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड़ भाषा के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन आठ को रद्द कर दिया गया है। इस बात की जानकारी टीवी चैनल कलर्स कन्नड़ के बिजनेस हेड परमेश्वर गुंदकल ने अपने सोशल मीडिया पर दी। कन्नड़ बिग बॉस को किच्चा सुदीप होस्ट कर रहे थे। बंद होने से पहले शो में आठ कंटेस्टेंट थे।
उन्होंने शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'कन्नड़ बिग बॉस सीजन आठ लगभग 71 दिनों तक चला। घर के अंदर मौजूद सभी 11 कंटेस्टेंट इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि बाहर की दुनिया में लोग किस तरह महामारी से जूझ रहे हैं। वे भी आइसोलेशन में रहने के कारण सुरक्षित हैं। हम बाहर के सभी मौजूदा घटनाक्रमों की जानकारी देने के बाद कल सभी को बाहर बुला रहे हैं। फिर उन्हें और टीम को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Colors Kannada Official (@colorskannadaofficial)
परमेश्वर गुंदकल ने आगे लिखा, 'सैकड़ों दिन का काम। एक टीम में काम करने वाले सैकड़ों लोग। मेहनत से काम करने वाली टीम का सपना आधा रह जाएगा। यह एक कठिन था लेकिन भारी मन से एक शांतिपूर्ण निर्णय लिया।'
बता दें कि जो 8 कंटेस्टेंट अभी तक घर में हैं उनमें अरविंद केपी, दिव्या उरुडुगा, दिव्या सुरेश, प्रशांत, चक्रवर्ती, निधि शामिल है। खुद सुदीप भी 25 मई तक बढ़े लॉकडाउन के कारण शो की शूटिंग के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे।