फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 17 Ankita Lokhande got shocked when Rohit shetty told her about Vicky Jains party with unknown girl

Bigg Boss 17: विक्की की हरकतों से नाराज हुईं अंकिता, रोहित शेट्टी के सामने बोलीं - थप्पड़ खाएगा वो जोर का

Sat, 27 Jan 2024 09:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 27 Jan 2024 09:36 PM IST
सार


'बिग बॉस' के घर में बाहर की बातें करने की मनाही होती है, लेकिन रोहित शेट्टी 'बिग बॉस' से आज्ञा लेकर अंकिता लोखंडे को उनके पति से जुड़ी कई अहम बातें बताते दिखाई दिए।  

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande got shocked when Rohit shetty told her about Vicky Jains party with unknown girl
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' अब अपने फिनाले से सिर्फ एक कदम की दूरी पर है। सीजन के आखिरी 'वीकएंड का वॉर' में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी 'बिग बॉस' के शो में बतौर होस्ट नजर आएं। शो की होस्टिंग के दौरान उन्होंने घर में बचे प्रतियोगियों से कई तीखे सवाल किए। उसी दौरान 'बिग बॉस' से परमिशन लेकर रोहित शेट्टी ने अंकिता लोखंडे को उनके पति के बारे में कई ऐसी बातें बताई, जिसे सुनकर अंकिता काफी हैरान हो गईं। 

विक्की कर रहे हैं पार्टी 
'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ आई थीं, लेकिन कम वोट मिलने की वजह से विक्की घर से बाहर हो चुके हैं। घर से बेघर होने के बाद विक्की काफी पार्टियां कर रहे हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी विक्की की इन्हीं पार्टियों का जिक्र करते हुए बोलें, 'विक्की घर से बाहर निकलकर अभी तक दो पार्टियां कर चुका है। एक पार्टी उन्होंने सना, ईशा और आयशा के साथ किया था। उसी पार्टी में एक और लड़की थी जिसके बारे में पता नहीं चला है कि वो लड़की कौन थी।'
विज्ञापन

बिग बॉस में शुरू हुई प्रेमकहानी, बाहर आते ही मुख्तलिफ हुईं राहें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शेट्टी ने खाई कसम 
'बिग बॉस' के घर में बाहर की बातें करने की मनाही होती है, लेकिन रोहित शेट्टी 'बिग बॉस' से आज्ञा लेकर अंकिता लोखंडे को उनके पति से जुड़ी कई अहम बातें बताते दिखाई दिए।  रोहित की बातों पर पहले जब अंकिता को भरोसा नहीं हुआ, तब निर्देशक अपने काम की कसम खाते हुए बोलें, 'मैं कलर्स की कसम खा रहा हूं, मैं 'खतरों के खिलाड़ी' शो का होस्ट हूं और अपनी रोजी-रोटी की कसम खा कर कह रहा हूं, अभी तक विक्की ने दो पार्टियां की है। शायद आज भी घर पर अभी एक पार्टी चल रही है।'

'एनिमल' स्टार रणबीर की इस अदा पर पिघला फैंस का दिल!

गुस्से में तमतमाईं अंकिता 
'बिग बॉस 17' के शुरुआत से ही विक्की जैन और अंकिता लोखंडे में लगभग हर दिन लड़ाइयां होती रही है। एक एपिसोड में तो अंकिता ने यहां तक बोल दिया था कि वे अब विक्की के साथ नहीं रहना चाहती हैं, लेकिन विक्की जब 'बिग बॉस' के घर से बेघर हो रहे थे उस दौरान दोनों ने एक दूसरे से माफी मांग ली थी। अंकिता ने विक्की से कहा भी था कि, 'यहां से निकल कर पार्टी नहीं करना', लेकिन विक्की ने अंकिता की एक नहीं सुनी। कल जब रोहित शेट्टी ने विक्की की पार्टियों का जिक्र अंकिता से किया तब अंकिता काफी निराश हुईं। उन्होंने गुस्से में कहा, 'थप्पड़ ही खाएगा वो ज़ोर का'। अब देखना है कि घर से बाहर निकलने के बाद अंकिता क्या कदम उठती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed