फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 16 this season there is no no wake up song in salman khan reality show, contestant are in shock

Bigg Boss 16: पहली सुबह ही बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिया तगड़ा झटका, तोड़ी शो की 15 साल पुरानी परंपरा

Sun, 02 Oct 2022 11:03 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 02 Oct 2022 11:03 AM IST
सार

बिग बॉस के नए सीजन का आगाज हो चुका है। इस बार शो में पिछले 15 सीजन के मुकाबले बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा। पहले ही दिन बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक झटका दे दिया है और साथ में पांच मिनट में टास्क पूरा करने के लिए भी कहा है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 this season there is no no wake up song in salman khan reality show, contestant are in shock
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस अपने नए सीजन के बाद एक बार फिर टीवी पर वापसी कर चुका है। कल यानी 1 अक्तूबर को 'बिग बॉस 16' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार का शो पिछले 15 सीजन से अलग होने वाला है, जिसकी झलक पहले ही दिन बिग बॉस ने दिखा दी। शो में सभी 14 सितारे एंट्री ले चुके हैं और निमरत कौर को सीजन का पहला कैप्टन भी बना दिया गया है। लेकिन इसके साथ बी बिद बॉस ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को भी तोड़ दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, बिग बॉस के घर की सुबह मॉर्निंग सॉन्ग के साथ होती है। गाना बजने के साथ ही सभी कंटेस्टेंट को शो में नाचते-गाते नजर आते हैं। लेकिन इस बार शो में 15 साल पुरानी ये परंपरा को बिग बॉस तोड़ रहे हैं। ग्रैंड प्रीमियर के बाद घर में एंट्री लेते ही बिग बॉस ने निमरत कौर को कैप्टन बनाकर सभी को ड्यूटी और बैड देने जिम्मेदारी सौंप दी। लेकिन जब निमरत इस काम में सफल होती नहीं दिखीं, तो उन्हें बिग बॉस ने फटकार भी लगाई।

Bigg Boss 16: 15 साल की उम्र में जेल से यौन शोषण के आरोपों तक, कंट्रोवर्सी किंग कहे जाते हैं साजिद खान

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में दिखाई दे रहा है कंटेस्टेंट घर में अपने पहली सुबह वेकअप सॉन्ग के साथ करते हैं। लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उनका आखिरी वेकअप सॉन्ग होने वाला है। सभी कंटेस्टेंट के डांस खत्म करने के बाद बिग बॉस घोषणा करते हैं कि आज का वेकअप सॉन्ग शो का आखिरी वेकअप सॉन्ग था। इस घोषणा के बाद सभी कंटेस्टेंट काफी निराश भी जाते हैं, लेकिन इतने ही उन्हें एक टास्क दे दिया जाता है।

Bigg Boss 16: घरेलू हिंसा झेलने से लेकर बोल्ड फोटोशूट तक, जानें बिग बॉस में आने वाली इस अभिनेत्री के विवाद

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

बिग बॉस अपनी 15 साल पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए सभी कंटेस्टेंट को पांच मिनट में 'बिग बॉस एंथम' याद करने का टास्क देते हैं। इसके बाद सभी सितारे एंथम याद करते हुए नजर आते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से कंटेस्टेंट इसे याद कर पाएंगे। बता दें कि इस बार का बिग बॉस पिछले सीजन से कई मायने में अलग है। शो में पहली बार बिग बॉस खुद भाग लेते नजर आएंगे। वहीं, इस बार की थीम सर्कस रखी गई है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में बंद हुए अब्दू रोजिक, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर ने सलमान के साथ की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed