Bigg Boss 16: सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट करने पर ट्रोल हुए शिव, नॉमिनेट करने पर भड़कीं प्रियंका
बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन का टास्क हुआ। इस दौरान कई कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए। साथ ही, घर में जमकर बवाल भी हुआ। टास्क के दौरान शिव ने प्रियंका से ऐसी बात कह दी कि सभी के होश उड़ गए।
विस्तार
बिग बॉस 16 में आजकल कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले के लिए लड़ रहे हैं। फिलहाल निमृत के पास यह टिकट है। अगर घरवाले उनसे यह टिकट जीत नहीं पाते तो निमृत सीधे-सीधे फिनाले में पहुंच जाएंगी। फिलहाल इसके लिए जंग जारी है। बिग बॉस 16 का लेटेस्ट एपिसोड नॉमिनेशन टास्क और टिकट टू फिनाले पर बेस्ड था। बिग बॉस ने प्रतियोगियों से दो ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लेने को कहा, जिनका योगदान इस घर में सबसे कम है। जब प्रतिभागियों ने प्रियंका का नाम नॉमिनेट किया तो वह भड़क गई। लड़ाई के दौरान प्रियंका ने कहा कि भले ही पूरा घर उनके खिलाफ हो, फिर भी वह अकेली ही आवाज उठाएंगी।
यह लड़ाई तब और बढ़ गई, जब प्रियंका ने शिव को 'घटिया आदमी' कहा। शिव ने सीजन 13 के विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के डायलॉग कॉपी करने के लिए प्रियंका का मजाक भी उड़ाया। इसके बाद प्रियंका ने सफाई देते हुए कहा, 'उनका मतलब था कि उन्हें अकेले खेलने में कोई दिक्कत नहीं है।' इस बहस में टीना दत्ता भी प्रियंका का साथ देती नजर आईं।
यह भी पढ़ें: अब इस ओटीटी पर लहराएगा महाराणा प्रताप का परचम, नितिन चंद्रकात देसाई ने संभाला मोर्चा