फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 Latest Episode Shanivar ka Vaar Ankit Gupta evicted Priyanka Chahar Chaudhry Salman Khan

Bigg Boss 16: सलमान खान ने लगाई प्रियंका की क्लास, एक के बाद एक पूछ डाले कई सवाल

Sun, 25 Dec 2022 02:03 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Dec 2022 02:03 AM IST
सार

बिग बॉस के ताजा एपिसोड में सलमान खान प्रियंका की जमकर क्लास लगाते नजर आए। उन्होंने उनसे कई सवाल किए। शो के दौरान सलमान ने पूछा कि जब शालीन ने टीना के लिए बजर दबाया तो वह सही था, लेकिन जब साजिद ने सुंबुल के लिए बजर दबाया तो यह गलत कैसे हुआ?
 

विज्ञापन
Bigg Boss 16 Latest Episode Shanivar ka Vaar Ankit Gupta evicted Priyanka Chahar Chaudhry Salman Khan
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस सीजन 16 के शनिवार के वार में बहुत कुछ देखने को मिला। ताजा एपिसोड में सलमान खान शो की कंटेस्टेंट प्रियंका की जमकर क्लास लगाते नजर आए। शो के दौरान सलमान ने घरवालों से पूछा कि  क्या प्रियंका अपनी बातों पर कायम रहती हैं। इस पर बारी-बारी से सभी ने अपनी राय रखी। साजिद ने बताया कि कभी वह रहती हैं तो कभी नहीं रहतीं। इसके बाद निमृत की बारी आई। निमृत ने प्रियंका के बारे में बात करते हुए कहा कि बात छोटी हो या बड़ी वह खुद को परफेक्ट मानती हैं। वहीं, इसके अर्चना भी प्रियंका पर निशाना साधती नजर आईं। शो में आगे शिव ने भी प्रियंका पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

विज्ञापन
Bold Cinema: इन फिल्मों में हॉरर के साथ लगाया गया बोल्डनेस का तड़का, भर-भरकर परोसे गए इंटीमेट सीन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि कुछ चीजों पर वह दूसरों पर सवाल खड़े करती हैं, लेकिन बाद में यह सामने आता है कि वह खुद गलत कर रही थीं। इसके बाद सलमान भी प्रियंका की जमकर क्लास लगाते नजर आए। उन्होंने प्रियंका को फटकार लगाते हुए कहा कि जब दूसरों की बात आती है तो ज्ञान देने के लिए अपके पास बहुत कुछ होता है लेकिन जब खुद पर बात आती है तो सबकुछ ठप्प पड़ जाता है। इस दौरान सलमान ने प्रियंका से पूछा कि जब शालीन ने टीना के लिए बजर दबाया तो वह सही थे लेकिन साजिद ने ऐसा किया तो वह गलत कैसे हो गए। इस पर प्रियंका सलमान को सफाई देती नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Death: कौन हैं शीजान खान? जिन पर तुनिशा शर्मा की मां ने लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि शालीन ने ऐसा किया क्योंकि उनका और टीना के बीच कनेक्शन है, लेकिन उस समय साजिद और सुंबुल के बीच कोई कनेक्शन नहीं था और वह घर भी जाना चाहती थी। इस सलमान उन्हें कहते हैं कि टीना और शालीन के रिश्ते को आप फेक कह रही थीं और अब कनेक्शन बता रही है। शो में आगे एक ट्विस्ट देखने को मिला जब बिग बॉस ने बताया कि इस हफ्ते वोटिंग लाइंस बंद थीं, लेकिन फिर भी घर का एक सदस्य शो से बाहर होगा। बिग बॉस ने बताया कि घर के सदस्य इस बात का फैसला लेंगे कि आज बाहर कौन जाएगा।  बता दें कि बीते 24 घंटे के आधार पर घरवालों को यह फैसला लेना था। घर के ज्यादातर सदस्यों ने अंकित का नाम लिया, जिसकी वजह से उनका बिग बॉस का यह सफर खत्म हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed