फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bigg boss 16 abdu rozik enemy hasbulla will soon enter in salman khan show

Bigg Boss 16: शो में होगी अब्दु रोजिक के कट्टर दुश्मन की एंट्री, बिग बॉस के ट्विस्ट से बदलेगा पूरा खेल

Tue, 18 Oct 2022 01:33 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 18 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

बिग बॉस ने एक दांव खेला है, जिसमें सोशल मीडिया स्टार और अब्दु के सबसे बड़े दुश्मन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। जिसके बाद बिग बॉस का पूरा खेल बदल सकता है। 

विज्ञापन
bigg boss 16 abdu rozik enemy hasbulla will soon enter in salman khan show
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 16 के घर में रोज कुछ न कुछ ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस घर में रोज कंटेस्टेंट छोटी-छोटी सी बात पर लड़ते-झगड़ते नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब्दु रोजिक अभी भी सभी के फेवरेट बने हुए हैं। अभी तक न तो उनसे किसी का झगड़ा हुआ है और न ही किसी बात पर बहस। बता दें कि अब्दु एक सिंगर हैं और वह तजाकिस्तान से आए हैं। वह अपनी क्यूटनेस और अच्छे बर्ताव से सभी का दिल जीत रहे हैं। 

विज्ञापन

कट्टर दुश्मन हैं अब्दु और हस्बुल्ला
अपनी बातों से सभी का दिल लूटने वाले अब्दु अब इस शो में आपा खोते भी नजर आ सकते हैं। दरअसल बिग बॉस ने एक दांव खेला है, जिसमें सोशल मीडिया स्टार और अब्दु के सबसे बड़े दुश्मन की एंट्री होने वाली है। बता दें कि रूस के रहने वाले हस्बुल्ला और अब्दु रोजिक की कट्टर दुश्मनी है। दोनों एक-दूसरे का मुंह देखना भी पसंद नहीं करते हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bigg Boss Khabri 💥 (@mr_khabri)



Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर की मौत से टूटीं उर्वशी रौतेला, इमोशनल पोस्ट शेयर कर पूछा यह सवाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगी शो में एंट्री
हाल ही में सोशल मीडिया पर बिग बॉस ने इस बात की जानकारी दी है कि हस्बुल्ला शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री ले रहे हैं। ये खबर सुनने के बाद तो बिग बॉस के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और उस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। बिग बॉस की पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed