फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15: Riddhi Dogra reacts on vishal for making fun of Rakesh-Shamita relationship said such people should be out

Bigg Boss 15: राकेश- शमिता के रिश्ते का मजाक उड़ाने पर रिद्धि डोगरा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बाहर होने चाहिए ऐसे लोग

Sat, 13 Nov 2021 02:46 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 13 Nov 2021 02:46 AM IST
सार

हाल ही में सामने आई एक वीडियो क्लिप में विशाल कोटियन शमिता शेट्टी और राकेश बापट के रिश्ते का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Riddhi Dogra reacts on vishal for making fun of Rakesh-Shamita relationship said such people should be out
राकेश, शमिता, रिद्धि - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शुरुआत में दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहे बिग बॉस के 15वें सीजन का असर अब दर्शकों पर कम ही नजर आ रहा है। दरअसल, शो के इस सीजन से अब दर्शक बोर होते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बीते दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक शो की टीआरपी में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, मायशा और ईशान में बाद शो में आए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के लव एंगल को लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इसी बीच सामने आई एक वीडियो क्लिप ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस वीडियो क्लिप में विशाल कोटियन शमिता शेट्टी और राकेश बापट के रिश्ते का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। विशाल ने राकेश पर तंज कसते हुए कहा कि भाई ने बड़ा हाथ मारा है। वहीं, विशाल की इस टिप्पणी पर राकेश बापट की एक्स-वाइफ रिद्धी डोगरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

Bigg Boss 15: Riddhi Dogra reacts on vishal for making fun of Rakesh-Shamita relationship said such people should be out
राकेश, शमिता - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आई इस वीडियो पर कमेंट करते हुए रिद्धी डोगरा ने ट्वीट किया कि, 'कुछ ऐसे भी हैं, जो पीठ पीछे लोगों का मजाक उड़ाकर खेलते हैं। फिर बाद में इसे 'मजेदार' कहकर अपनी मूर्खता का प्रमाण देते हैं। ऑडियंस क्या आप इस तरह से अपना मजाक उड़वाना पसंद करेंगे?? ऐसे लोगों को बाहर कर देना चाहिए।' 
 

 

Bigg Boss 15: Riddhi Dogra reacts on vishal for making fun of Rakesh-Shamita relationship said such people should be out
राकेश, शमिता - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि विशाल की इस टिप्पणी पर रिद्धी डोगरा से पहले शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने भी  बेटी का मजाक उड़ाने पर विशाल कोटियान को खूब लताड़ लगाई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में विशाल को सांप बताते हुए उन पर भरोसा ना करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed