Bigg Boss 15: टास्क के दौरान तेजस्वी और जय के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा, एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा-लूजर..
बिग बॉस शो ही ऐसा है जहां पल में दोस्ती तो पल में दुश्मनी हो जाती है। यहां कब कौन किसी का सगा होता, तो कौन कब बेगाना ये कोई नहीं जानता। ऐसा इसलिए भी क्योंकि जब से शो शुरू हुआ है रोजाना लड़ाई झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे। कभी कोई किसी से भिड़ रहा है, तो कभी कोई हातापाई कर रहा है। बिग बॉस के हाल के प्रोमों में देखा जा सकता है जय भानुशाली और तेजस्वी प्रकाश के बीच एक टास्क के दौरान झगड़ा हो जाता है। इस तीखी नोकझोंक से दोनों की दोस्ती में दरार आती दिख रही है।
दरअसल बिग बॉस 15 के घर में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है। इस टास्क का संचालक तेजस्वी प्रकाश को बनाया गया है। टास्क शुरू होने के साथ ही प्रतीक ने खराब गेम खेलते हैं। जिसे देखने के बाद जय भानुशाली और ईशान सहगल नियम तोड़ने की शिकायत तेजस्वी से करते हैं। जिस पर तेजस्वी कहती हैं कि जब तक वह खुद नहीं देखेंगी कोई फैसला नहीं ले सकती।
विज्ञापन विज्ञापन
इस बात से जय बेहद गुस्सा हो जाते हैं। इसके बाद प्रतीक जय भानुशाली की शिकायत करते हैं तो तेजस्वी प्रतीक को सपोर्ट करती दिखती हैं। जय को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आती, दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। इस दौरान तेजस्वी जय को लूजर यानि हारा हुआ इंसान कहती है। जय यह सुनते ही भड़क जाते हैं और उनसे कभी बात न करने को कहते दिखते है।